- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

प्रिंस खान ने रांची के व्यवसायी से मांगी रंगदारी, रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

रांचीः एयरपोर्ट इलाके में एक व्यवसायी ने रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। रंगदारी नहीं देने पर उसके और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह टिटोस रेस्टोरेंट में था, तभी उसके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल न उठाने पर संदेश भेजा गया, जिसमें खुद को प्रिंस खान, दुबई बताया गया और रुपये की मांग की गई।

बिहार का हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास गिरफ्तार, झारखंड के पलामू से पुलिस ने दबोचा
पीड़ित राजकुमार गोप ने बताया कि कॉल करने वाले ने उसे, उसके गांव के पुष्कर महतो तथा पिंटू को जान से मारने की धमकी दी तथा एक करोड़ रुपये की रकम अदा करने को कहा। इसके साथ ही अगर राशि नहीं दी गई तो उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई।इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज किया। शिकायत के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि अपने स्तर पर की गई छानबीन में उन्हें संदेह हुआ कि लोधमा गांव के कुछ स्थानीय लोगों पिंटू व देवराज साहू के द्वारा उनकी गतिविधियों की जानकारी किसी तीसरे पक्ष तक पहुंचाई जा रही है।

See also  रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश

चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है और संदेश भेजने वाले नंबर तथा कॉल स्रोत की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस का कहा है कि जिस नंबर से रंगदारी की मांग हुई है, उसी नंबर से पलामू में रहने वाले एक कारोबारी से रंगदारी की मांग हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गरीबों को बांटने वाला कंबल घर ले जाते BDO को लोगों ने पकड़ा, चोरी का लगाया आरोप
इससे स्पष्ट होता है कि प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी मांगी गई है। लालपुर थाना की पुलिस ने भी प्रिंस खान गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके एक महिला भी शामिल थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है प्रिंस खान दुबई में लांड्री का कारोबार कर रहा है।

See also  मुंबई लोकल में लड़की ने की हद पार! कितनों ने शर्म से झुका लिया सिर, हरकत देख भड़के लोग, VIDEO VIRAL
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now