बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, अगले 5 दिन और गिरेगा तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2026

बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, अगले 5 दिन और गिरेगा तापमान

पटनाः बर्फीली पछुआ हवा के कारण राज्य में कोहरे और कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ राज्य के अधिसंख्य भाग कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा
बुधवार को राज्य के उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद एवं गया में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी (Cold Wave alert जारी की गई है।पटना सहित अन्य भागों में हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बने रहने की संभावना है।

BSSC के चेयरमैन पूर्व IPS आलोक राज ने अचानक दिया इस्तीफा,1 जनवरी को हुई थी नियुक्ति
भागलपुर में सबसे ज्यादा ठंड
अगले छह दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग भागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को भागलपुर (सबौर) राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान इस सीजन में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान एक जनवरी के बाद सबसे कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को पटना सहित 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री एवं 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।

See also  किशनगंज-अररिया के रास्ते बिहार में मॉनसून की एंट्री,15 जून के बाद पूरे राज्य में दिखेगा असर

बिहार में खेसारी लाल के हमशक्ल शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कापिर्यो में जबरन उठा ले गए अपराधी
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी        19.6                                          5.0
पटना           19.2                                          8.7
भागलपुर      18.8                                          6.6
मुजफ्फरपुर  18.0                                            9.1
नोट: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। गयाजी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0°C दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी 20°C से नीचे है। कोहरे और शीतलहर से सावधान रहें, गर्म कपड़े पहनें।

See also  बिहार में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकार्ड, अगले चार दिन भारी, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरा को लेकर जारी की चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now