- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बैंक लूटकांड में शामिल अमन शुक्ला की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

बैंक लूटकांड में शामिल अमन शुक्ला की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने मारी गोली

पटनाः राजधानी पटना में पीएमबी बैंक लूट कांड के मास्टरमाइंड अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार नगर थाना के मलाही पकड़ी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने अमन शुक्ला (38 वर्ष) की पत्नी और बच्चे के सामने घटना को अंजाम दिया। मृतक अमन शुक्ला पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
परिवार के सामने बेरहमी से वारदात: अमन शुक्ला अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर बच्चे की थेरेपी से लौट रहा था। विद्यापुरी पार्क के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेरकर करीब से कई गोलियां मारी। गोलियां सिर, छाती और पेट में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
शिक्षक की आड़ में था अपराधी गिरोह का सरगना: जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अमन शुक्ला कोई साधारण शिक्षक नहीं था। वह पटना के कई कोचिंग संस्थानों में अंग्रेजी पढ़ाता था, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में वह 2020 में अनीसाबाद पीएनबी बैंक से 52 लाख रुपये की डकैती का मास्टरमाइंड था।

See also  बिहार में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ कई विभागों में हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

 

बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश
2020 की बड़ी बैंक डकैती का मास्टरमाइंड: 2020 में हुई पीएनबी डकैती में अमन शुक्ला और उसके साथी हरिनारायण ने बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को गिरोह में शामिल किया था। पुलिस ने अमन, हरिनारायण, प्रफुल्ल आनंदपुरी, सोनेलाल और गणेश बुद्धा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 33 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी, शराब, हथियार और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। 60 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस अमन तक पहुंची थी।

रामगढ़ में कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया से दूर था शातिर अपराधी: अमन अपराध की दुनिया में बेहद चालाक था। वह मोबाइल फोन या सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता था। डकैती में भी डिजिटल माध्यमों से बचता था। पुलिस को शक है कि वह मुजफ्फरपुर और वैशाली के कई लूटकांडों में भी शामिल था। मई 2025 में जेल से रिहा होने के बाद वह फिर शिक्षक बनकर सामान्य जीवन जी रहा था।

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अफसरों पर भड़के, कहा-किसका रोड़ है! पता है…अक्कल है…. एक झांप मारेंगे न..
गैंगवार या पुरानी रंजिश?: पुलिस हत्या को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। लूट की रकम बंटवारे या आपसी विवाद की संभावना जताई जा रही है। अपराधियों ने पहले रेकी की और परिवार के सामने हमला किया। सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सूचनाओं के आधार पर छापेमारी जारी है। शूटर्स की तस्वीर और बाइक नंबर कैद हुआ है।चार टीमें गठित की गई हैं. जल्द खुलासे का दावा किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now