- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

पटनाः भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण राज्य में सर्द पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बिहार के अधिसंख्य जिलों में घना कोहरा का प्रभाव देखा जा रहा है।

शीतलहर की वजह से झारखंड से सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक किया गया बंद, शिक्षा विभाग का आदेश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक कनकनी और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। मंगलवार को पटना सहित बक्सर, भोजपुर, अरवल, नालंदा, जहानाबाद , बेगूसराय, शेखपुरा को छोड़ कर शेष भाग कोल्ड डे और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। पटना सहित अन्य भागों में पछुआ के कारण दिन-रात कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

बांग्लादेश में एक और हिंदू का मर्डर, 18 दिन में 5वीं हत्या से बढ़ा आक्रोश
सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गयाजी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 एवं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

See also  कमिश्नर का काला धंधा!, कौन हैं CBI के शिकंजे में आने वाले इनकम टैक्स के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर में BLO के साथ किया संवाद, कहा- ‘कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची में नहीं छूटे’
सोमवार को पटना सहित अन्य स्थानों पर धूप निकलने के साथ लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम में कनकनी का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।सबसे कम दृश्यता सौ मीटर गयाजी में दर्ज किया गया। राजधानी में 1200 मीटर एवं भागलपुर में आठ सौ मीटर दृश्यता दर्ज हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now