डेस्कः बिहार का कुख्यात ठाकुर यादव को एसटीएफ ने झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुर यादव पिछले कई सालों से गोलीबारी और रंगदारी समेत कई कांड में फरार चल रहा था। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एक मॉल में फायरिंग मामले में वांछित था। ठाकुर यादव सरैया निवासी लाल बाबू रादव का पुत्र है। उसके खिलाफ पूर्व में हत्या, अपहरण, रंगदारी, लूट सहित कई मामले दर्ज है। सभी मामले कृष्णगढ़ थाना में दर्ज हैं। फायरिंग के एक मामले में ठाकुर यादव पिछले एक साल से फरार चल रहा था।
बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, मांग रहा था 2 लाख रिश्वत
शुक्रवार को बिहार एसटीएफ को ठाकुर यादव के रामगढ़ में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने रामगढ़ आकर छापेमारी की और ठाकुर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2024 की सुबह सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। बाइक सवार लड़कों द्वारा पहले मॉल में जाकर कहा कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने को कहा है। इसके बाद फिर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गोली मॉल के पास लगे बोर्ड पर जाकर लगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था।
बिहार में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
पुलिस की जांच के दौरान ठाकुर यादव और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार सुजीत यादव सहित तीन लोगों का नाम आया था। इस घटना के बाद ठाकुर यादव फरार हो गया। पुलिस के अनुसार ठाकुर यादव के खिलाफ कृष्णगढ़ थाने में 2023 के जून महीने में रंगदारी और लूट के दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद 2023 में हथियार के साथ उसे गिरफ्तार भी किया गया था। 2017 में उसके खिलाफ लूट और डकैती के तीन जबकि 2016 में हत्या का केस दर्ज हुआ था।




