बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, मांग रहा था 2 लाख रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम ने कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को उनके चर्च रोड़ स्थित किराए के घर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अधिकारी सुधीर कुमार के पास वर्तमान में परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य) तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था। निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामला कृषि विभाग के एक निविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मी संतोष कुमार के पुनः योगदान (री-ज्वाइनिंग) से जुड़ा है।

25735383 a

बिहार में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
2 लाख रुपये मांगे थे घूस: आरोप है कि सेवा विस्तार और दोबारा नियुक्ति के बदले सुधीर कुमार ने संतोष कुमार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पहली किस्त के रूप में दिए थे 1.81 लाख रुपये परिवादी संतोष कुमार ने बताया कि नौकरी बचाने के लिए उसे भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। उसने बैंक से लोन लिया। पत्नी के गहने गिरवी रखे और अपनी गाड़ी बेचकर 5 दिसंबर को 1 लाख 81 हजार रुपये आरोपी अधिकारी को दे दिए। इसके बावजूद शेष 19 हजार रुपये के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

See also  बिहार में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार पर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

पलामू में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, 9 साल से दे रहा था चकमा, UPSC परीक्षा पास नहीं करने पर बना फेक ऑफिसर
11 दिसंबर को शिकायत दर्ज: लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर संतोष कुमार ने 11 दिसंबर को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर निगरानी ने विशेष टीम गठित की। योजना के तहत शनिवार को जैसे ही परिवादी रिश्वत की शेष राशि देने आरोपी अधिकारी के आवास पर पहुंचा। पहले से मौजूद निगरानी टीम ने 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सुधीर कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस
क्या बोले विभागीय डीएसपी?: निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) सुधीर को उनके आवास से 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 03/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now