पलामू में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, 9 साल से दे रहा था चकमा, UPSC परीक्षा पास नहीं करने पर बना फेक ऑफिसर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

पलामू में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, 9 साल से दे रहा था चकमा, UPSC परीक्षा पास नहीं करने पर बना फेक ऑफिसर

पलामूः हुसैनाबाद इलाके से पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। फर्जी आईएएस अधिकारी राजेश कुमार पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुकही गांव का रहने वाला है। राजेश कुमार दो जनवरी 2026 को पलामू के हुसैनाबाद थाना पहुंचा था। उसने वहां खुद को 2014 बैच के ओडिशा कैडर का आईएएस अधिकारी बताया था। उसने अपनी पोस्टिंग भुवनेश्वर में खरेवाला नगर सीएओ के रूप में बताया था।

रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस
ऐसे हुआ खुलासा
हुसैनाबाद थाना प्रभारी राजेश कुमार से राजेश बातचीत कर रहा था। इसी क्रम में थाना प्रभारी के द्वारा राजेश कुमार से उसकी पोस्टिंग के बारे में पूछा गया। जिस पर राजेश कुमार ने बताया कि वह भुवनेश्वर, देहरादून, हैदराबाद में काम कर चुका है। थाना प्रभारी द्वारा यह पूछे जाने पर कि तीन अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग कैसे हुई है। इसके जवाब में राजेश कुमार ने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर है, जो यूपीएससी कैडर से चयनित होते हैं।

See also  बिल्डर विजय जैन से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, अमन साहू गैंग के राहुल सिंह के नाम से आया इंटरनेट कॉल

छत्तीसगढ़ में 14 माओवादी ढ़ेर, सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुए दो अलग-अलग मुठभेड़
पूरे मामले में पुलिस को शक हुआ और पूछताछ की गई तो पता चला कि राजेश कुमार खुद को आईएएस अधिकारी बताकर प्रभावशाली काम करवाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा राजेश कुमार से उनका परिचय पत्र एवं नियुक्ति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, जो राजेश कुमार नहीं दे पाया। राजेश कुमार की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक फर्जी आईएएस अधिकारी का परिचय पत्र बरामद हुआ। राजेश कुमार अपनी गाड़ी पर गवर्नमेंट आफ इंडिया सीएओ टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट लिखकर चलाता था।

जमशेदपुर के मुसाबनी CTC परिसर में हंगामा, सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को देर समय इलाज मिलने पर फूटा गुस्सा
6 वर्षों से IAS बनकर घूम रहा था
इस मामले में हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब ने बताया कि राजेश कुमार खुद को आईएएस अधिकारी बता रहा था। जांच के दौरान पता चला कि वह फर्जी तरीके से आईएएस अधिकारी बना हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि राजेश कुमार के पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। राजेश कुमार ने यूपीएससी में चार बार अटेम्प्ट भी किया था, लेकिन वह क्लियर नहीं कर पाया। एसडीपीओ ने बताया कि राजेश कुमार खुद को आईएएस अधिकारी बताकर 6-7 वर्षों से घूम रहा था। वो पिछले 9 सालों से परिवार और परिचितों को चकमा दे रहा था। पूरे मामले में राजेश कुमार के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

See also  राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बनाया ऑर्ब्जवर, हेमंत सोरेन की नाराजगी दूर करने का प्रयास तेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now