- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में निकाय चुनाव की घोषणा जनवरी अंत में, मार्च में आएंगे नतीजे

Jharkhand Municipal Council Elections 2026: Notification issued regarding reservation of the chairperson's post.

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों से स्पष्ट है कि जनवरी के अंत तक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी 8 जनवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगी। इसमें जमीनी तैयारियों की समीक्षा होगी। जहां कमी मिलेगी, वहां 5 से 7 दिन में सुधार कराया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव के माध्यम से राज्यपाल को चुनाव तिथि का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

झारखंड में पेसा नियमावली अधिसूचित, हेमंत सोरेन का नए साल पर बड़ा तोहफा…लेकिन संशोधनों पर सवाल
संभावना है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही अगले दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए करीब एक सप्ताह का समय मिलेगा। इस बार निकाय चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे और मतदान बैलेट पेपर से होगा। आयोग का लक्ष्य है कि 28 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म कर दी जाए।

See also  पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में विश्वनाथ सरदार का नामांकन रद्द, तीन बच्चों का पिता होना पड़ा महंगा

प्रिंस खान का शूटर शाहरुख अली गिरफ्तार,सोना कारोबारी पर फायरिंग की साजिश नाकाम
प्रचार के लिए 32-36 दिन मिलेंगेः इस बार उम्मीदवारों को प्रचार के लिए सिर्फ 32 से 36 दिन मिलेंगे, जबकि आमतौर पर 40-45 दिन का समय दिया जाता है। हाईकोर्ट ने 30 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है, इसी वजह से समयसीमा सख्त रखी गई है।
होली के आसपास होगा मतदानः 4 मार्च को होली है। आयोग की योजना है कि होली के आसपास ही मतदान और मतगणना पूरी कर ली जाए। मतदान की संभावित तारीख 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच तय मानी जा रही है। मतदान के अगले दिन को री-पोल के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि 2-3 दिन बाद मतगणना होगी।
एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे मेयर-वार्ड पार्षद के लिए वोटः एक ही बैलेट बॉक्स में मेयर-अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। मेयर और अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग को, तो वार्ड पार्षद का मत पत्र सफेद रंग का होगा। गिनती के लिए क्रम में दोनों वोटांें को अलग-अलग छाटा जाएगा, फिर उसकी गिनती शुरू होगी।
15-22 दिन बाद मेयर-चैयरमैन का चुनावः मतगणना के 15 से 22 दिन के भीतर नगर निगम के मेयर और नगर परिषद-नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसमें सिर्फ निर्वाचित वार्ड पार्षद वोट डालेंगे। पहले उन्हें शपथ दिलाई जाएगी, फिर चुनाव होगा।

See also  NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now