हजारीबाग में नये साल की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में नये साल की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हजारीबागः जिले में नए साल की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शहर के इंद्रपुरी चौक के पास बीती रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच शुरू हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते तलवारबाजी और भीषण मारपीट में तब्दील हो गया।

हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप
इस घटना में मंडई निवासी सूरज राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

धनबाद में नए साल के पहले दिन बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 खोखे बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के जश्न के दौरान पहले मंडई और नूरा क्षेत्र में युवकों के बीच शराब के नशे में ग्रुपबाजी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ते-बढ़ते देर रात इंद्रपुरी चौक तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान सूरज राणा पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

See also  पलामू में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर GST का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now