प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी को मार डाला, जमीन के अंदर गाड़ दिया शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी को मार डाला, जमीन के अंदर गाड़ दिया शव

डेस्कः झारखंड के पलामू में एक खौफनाक घटना सामने आई है। नावा बाजार थाना के तुकबेरा गांव के डरौना टोले में गुरुवार को एक गड्डे में रणजीत मेहता की पत्नी प्रियंका कुमारी का शव बरामद किया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका से शादी करने के लिए रणजीत ने प्रियंका की हत्या कर शव को जमीन के अंदर गाड़ दिया।

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत, 4.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा कांके
परिजनों के अनुसार, पांडू दरुआ तिसीबार के रहने वाले द्वारिका मेहता की बेटी प्रियंका मेहता की शादी 2019 में विश्रामपुर के भूखला गांव के रहने वाले रणजीत मेहता से हुई थी। शादी के पहले से ही रणजीत का प्रेम प्रसंग तुकबेरा की एक महिला से चल रहा था। इस वजह से वो लगातार अपनी पत्नी प्रियंका की पिटाई भी करता था। दो दिन पहले ही परिजनों को सूचना मिली कि प्रियंका की हत्या कर शव को गड्डे में गाड़ दिया गया है।

See also  ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

धनबाद में नए साल के पहले दिन बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 खोखे बरामद
इस हत्याकांड को लेकर नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने विश्रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खोजबीन के बाद गुरुवार को प्रियंका का शव गड्डे से बरामद किया गया। शव को जमीन के अंदर गाड़ने के लिए जेसीबी से गड्डा खुदवाया गया था। जमीन के मालिक ने बताया कि पानी निकालने के लिए गड्डा खुदवाया गया था। इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now