लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी रेलवे में एडहॉक पर कार्यरत लाइनमैन सह आजसू पार्टी नेता वासुदेव उरांव (50) की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्वजन गहरे सदमे में हैं। बताया जाता है कि वासुदेव उरांव ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इधर, वासुदेव उरांव की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार की शाम कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगजुआ रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने लोहरदगा-रांची रेल लाइन को जाम कर दिया। इसके कारण रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।

धनबाद में पूर्व विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, कुल्हाड़ी से हमला, इलाका तनावपूर्ण
रेल लाइन जाम होने से लोहरदगा से रांची जाने वाली आरएल-6 मेमू यात्री ट्रेन के साथ-साथ रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। राजधानी एक्सप्रेस रांची के पिस्का स्टेशन में खड़ी रही, जबकि सासाराम एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन नगजुआ स्टेशन के पास घंटों रुकी रहीं। हजारों यात्रियों को नगजुआ और पिस्का स्टेशन पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लंबे समय तक ट्रेनों में फंसे रहे।सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण मृतक के आश्रित को रेलवे में नौकरी, उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आरपीएफ और प्रशासन की ओर से समझाइश जारी रही, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
![]()
रेलवे लाइन जाम करने से राजधानी व सासाराम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन का आवागमन प्रभावित
लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी रेलवे में एडहॉक पर कार्यरत लाइनमैन सह आजसू पार्टी नेता वासुदेव उरांव (50) की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्वजन गहरे सदमे में हैं। बताया जाता है कि वासुदेव उरांव ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इधर, वासुदेव उरांव की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार की शाम कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगजुआ रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने लोहरदगा-रांची रेल लाइन को जाम कर दिया। इसके कारण रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।
लोहरदगा में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
रेल लाइन जाम होने से लोहरदगा से रांची जाने वाली आरएल-6 मेमू यात्री ट्रेन के साथ-साथ रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। राजधानी एक्सप्रेस रांची के पिस्का स्टेशन में खड़ी रही, जबकि सासाराम एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन नगजुआ स्टेशन के पास घंटों रुकी रहीं। हजारों यात्रियों को नगजुआ और पिस्का स्टेशन पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लंबे समय तक ट्रेनों में फंसे रहे। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण मृतक के आश्रित को रेलवे में नौकरी, उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आरपीएफ और प्रशासन की ओर से समझाइश जारी रही, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।