- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

विमेंस हॉकी इंडिया लीग का कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन, रांची रॉयल्स समेत चार टीमें ले रही हैं हिस्सा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2025

विमेंस हॉकी इंडिया लीग का कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन, रांची रॉयल्स समेत चार टीमें ले रही हैं हिस्सा

रांचीः गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को विमेंस हॉकी इंडिया लीग का उद्घाटन किया। रांची के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में इसकी शुरूआत की गई। उद्घाटन समारोह में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। मानुषी ने अपनी टीम के साथ बॉलीवुड के लेटेस्ट और हिट गानों पर आकर्षक डांस पेश किया। इस दौरान रंग-बिरंगा लाइट शो और भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे स्टेडियम को रोशनी से भर दिया।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्समंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
इस लीग में रांची रॉयल्स, जेएसडल्यू सूरमा, श्राची बंगाल टाइगर्स एवं एसजी पाइपर्स की टीम हिस्सा ले रही है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जोरदार झारखंडी जोहार से अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा से भी जोहार की गूंज सुनाई है। उन्होंने कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने हॉकी को शिखर तक पहुंचाया है। इसमें झारखंड और देश की बेटियों ने कड़ी मेहनत की है। उनके परिजनों, कोच और पूरी टीम ने पसीना बहाया है। अपने दुख-दर्द और तकलीफों को अलग रखकर देश को मजबूत बनाने का काम किया है।
कल्पना सोरेन ने अपनी भावनाएं एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि रांची के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में विमेंस हॉकी इंडिया लीग के भव्य उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

See also  Ranchi में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, रिंग रोड पर पड़ा रहा शव

SNMMCH से नवजात की चोरी,नर्स बनकर आई महिला बच्चे को लेकर फरार

इस प्रतिष्ठित लीग में भाग ले रही देश-विदेश की सभी महिला खिलाड़ियों, कोच एवं तकनीकी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला शक्ति, समान अवसर और खेल के माध्यम से आत्मविश्वास का उत्सव है।

मेज़बान के रूप में झारखण्ड को आप सभी का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। विभिन्न राज्यों एवं मित्र देशों के खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का यहाँ होना हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात है।

अबुआ सरकार का यह दृढ़ विश्वास है कि खेल राज्यों और देशों के बीच सेतु का कार्य करती है। इसी सोच के साथ हम ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि खेल के माध्यम से आपसी समझ, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा मिल सके।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now