पटना में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर खत्म, चार अपराधियों को STF ने दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

पटना में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कंकड़बाग में फायरिंग करके घर में छिपे बदमाश

पटनाः राजधानी पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत मच गई। कंकड़बाग के रामलखन पथ पर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया है। अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घर में छूपे हुए थे।घर के अंदर बंद अपराधियों को पुलिस और एसटीएफ ने घेर लिया है। मौके पर STF समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद खुद को घिरता देख अपराधी एक घर में घुस गए। हालांकि दबिश के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

10 साल के मासूम क्षितिज की मां के साथ था सिपाही का अवैध संबंध! बच्चे ने देख लिया इसलिए आंखे फोड़ दी,उंगलियां तोड़ी फिर चाकू से गोद कर की हत्या
इससे पहले मंगलवार दोपहर को सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की घेराबंदी कर दी।  कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित राम लखन पथ इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की दहशत मच गई। पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने को कहा था अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई कर रही है।हथियार से लैस कमांडो और पुलिस के जवानों ने अपराधियों को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा है।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

ueqel0cg patna

पूर्व मंत्री को डराता था उनका सरकारी बंगलाः भूत-प्रेतों का है वास, बच्चे के रोने की आती थी आवाजें!

बताया जा रहा है कि चार बदमाश घर में छिपे हुए थे। वे जिस घर में छिपे हैं वो किसी उपेंद्र सिंह नाम के शख्स का है। मौके पर STF की टीम भी पहुंची। चार थानों की पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेर लिया। माइक के जरिए पुलिस टीम बदमाशों को सरेंडर करने की अपील की। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे, साथ ही कई अन्य बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रित करने में लगी रही।अपराधियों के घर में घुस जाने के बाद पुलिस भी काफी सतर्क हो गई, ताकि रिहायशी इलाका होने की वजह से आम लोगों को कोई नुकसान ना हो और किसी भी बड़े एक्शन से पहले अपराधियों को दबोच लिया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now