- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या, जमुई पुलिस जांच में जुटी

बिहार में पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या, जमुई पुलिस जांच में जुटी

डेस्कः बिहार के जमुई जिले में पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्खाखांड इलाके में पूर्व नक्सली लखन यादव की गोली मारकर हत्या की गई है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पटना में महिला अधिकारी गायब, 22 दिन पहले हुई थी शादी
घटना शनिवार रात रात की है। हत्या के बाद जमुई पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गांव में ही लखन यादव और उसके कुछ दोस्तों की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आपस मे कहासुनी हुई तभी एक साथी ने लखन को कई गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार लखन यादव बाराटांड आदिवासी टोला में तीन दिनों तक चलने वाले क्रिसमस (सोहराय) कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार देर शाम गया था। तभी घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जाता है कि उसे आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  पटना में फिर हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने अपराधी को गोली मारी

RKS कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

गौरतलब है कि लखन यादव झाझा जीआरपी लूटकांड, बोंगी में सड़क निर्माण कंपनी का जेसीबी जलाने सहित कई नक्सली घटनाओं का आरोपित रहा है। वर्ष 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर घर के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया था।फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। परिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक पुत्र है। पुलिस हत्या के कारणों एवं आपराधिक पृष्ठभूमि के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now