रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली

रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली

रांचीः शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र इलाके में भीषण आग लग गई। अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने के रास्ते में पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट की बिल्डिंग में आग लग गई। 11वें फ्लोर स्थित फ्लैट में आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। सभी फ्लोर के लोगों ने तत्परता दिखाई और सीढ़ियों के सहारे अपार्टमेंट से बाहर निकल गये। इसी बीच फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अभियान शुरू कर दिया।

बिहार का पॉवर सेंटर 10 सर्कुलर रोड़ हुआ खाली, रातोरात शिफ्ट हुआ राबड़ी आवास, यहीं 20 सालों तक रहा लालू परिवार
बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। अपार्टमेंट और उसके आस पास रह रहे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। राहत की बात है कि इस अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ है। फ्लैट में रखे कई जरुरी सामान जलकर राख हो गये हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। यह फ्लैट झारखंड पुलिस के सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक के नाम पर है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।

JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले बाथरूम से धुआं निकलना शुरू हुआ। उस वक्त फ्लैट में दो बच्चे, एक बुजुर्ग, एक महिला और एक पुरुष मौजूद थे। राहत की बात रही कि धुआं उठते ही सभी घर से बाहर निकल गए। फ्लैट के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। इसकी वजह से अफरा तफरी मच गई। पता नहीं चल पाया कि धुआं आखिर कहां से उठा। इसके थोड़ी ही देर बाद पूरे फ्लैट में आग की लपटें उठने लगीं।जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर, ग्रामीण कार्य विभाग ने टेंडर नहीं किया रद्द

घटनास्थल पर मौजूद झारखंड पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि जब टीम पहुंची तो आग की तेज लपटें निकल रहीं थी।हालात बेहद नाजुक थे। फिर भी फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी के साथ इस पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now