झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन बेहद अहम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन बेहद अहम

रांचीः झारखंड में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य के आठ जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में घना कोहरा के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नेतरहाट प्रवेश प्रारंभिक परीक्षा में 493 सफल, EWS श्रेणी में सीटें खाली
हालांकि राजधानी रांची में भी मंगलवार सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ ही हुआ, वहां भी शीतलहर अपना असर दिखा रही है। रांची समेत राज्य के 12 जिलों गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा में मध्यम दर्जे के कोहरे छाये रहने की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया हुआ है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

See also  रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट, हस्ता नक्षत्र आज से, 11 अक्टूबर तक रहेगा

Dhoni के दरवाजे पर खड़े रहे फेमस सिंगर और ममता सरकार में मंत्री के बच्चे, पहचान बताने के बाद भी नहीं मिली एंट्री
5.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रांची का तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भाग में घने कोहरे एवं भीषण शीतलहर का असर देखने को मिला।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान (Jharkhand Weather Forecast) में बताया गया कि 23 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, संसद में मांगनी पड़ी माफी

चौकीदार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियुक्ति के लिए ‘बीट’ अनिवार्य नहीं
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक यानी 23 और 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों यानी 25, 26 और 27 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है, इससे बचकर रहने की आवश्यकता है।

आदिवासी छात्रों को निःशुल्क मिलेगी कोचिंग की सुविधा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोंचिंग सेंटर का किया उद्घाटन
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
23 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस।

See also  रामगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, रांची के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now