रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र ने बुधवार सुबह किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।वह हुसैनी साव का बेटा था।
किराये के कमरे में अकेला रहता था छात्र
जानकारी के अनुसार, मनीष झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के पास किराये के मकान में रहता था। वह पहले एक अन्य छात्र के साथ कमरे में रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले दूसरा छात्र वहां से चला गया था। इसके बाद मनीष कमरे में अकेला रह रहा था।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
बुधवार सुबह मनीष ने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।





