पटनाः बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार मंगलवार को पटना आ रहे है। पटना में उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पटना में रोड़ शो बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पटना स्थित बीजेपी दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय को पोस्टरों से पाट दिया गया है। पार्टी कार्यालय को लाइट्स के सहारे जगमग किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर स्वागत के लिए कमेटी का गठन किया गया है।इसके प्रमुख विधायक राणा रणधीर सिंह बनाए गए हैं।पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक जगह-जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए पटना बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे। इस बीच बिहार भर से कार्यकर्ता स्वागत के लिए पटना पहुंचे हुए हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता जगह-जगह पर तैनात रहेंगे। ढोल नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। पटना एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर तक दर्जन भर जगह पर नितिन नबीन का स्वागत अलग-अलग अंदाज में किया जाएगा।बिहार के ऐतिहासिक स्थलों के झांकियां को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो होने वाला है, जिस कारण आज पटना शहर में कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरु होकर वीरचंद पटेल पथ तक होगा। इसे लेकर पटना एयरपोर्ट से लेकर नहरु पथ होते हुए वीरचंद पटेल पथ तक रोड शो के दौरान वाहन नहीं चलेंगे।
हालांकि अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों के लिए रास्ता बदल कर अलग मार्गों को तय किया गाया है। बता दें कि डीटीओ दफ्तर से दक्षिण की ओर से जाने वाले वाहन डीटीओ दफ्तर टमटम पड़ाव-फुलवारी होते हुए जा सकेंगे। डीटीओ कार्यालय से उत्तर की ओर आने वाले वाहन डीटीओ कार्यालय- जगदेव पथ होते जाएंगे। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी। एयरपोर्ट से वीवीआईपी को रिसीव करने के लिए आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट के बाहरी पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करेंगे। जगदेव पथ पर वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी।वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे और आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी के ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
नेतरहाट प्रवेश प्रारंभिक परीक्षा में 493 सफल, EWS श्रेणी में सीटें खाली
राजा बाजार फ्लाईओवर पर 12 बजे से परिचालन बंद
दानापुर से हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले राजा बाजार फ्लाईओवर से नहीं आ पाएंगे। नेहरू पथ पर सगुना रोड से आने वाले वाहन दक्षिण में जगदेव पथ-डीटीओ कार्यालय-टमटम पड़ाव- फुलवारीशरीफ होते जाएंगे। पूरब की ओर आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी,-राजापुर पुल- अशोक राजपथ होते जाएंगे। डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन उत्तर में बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, राजापुर पुल, अशोक राजपथ होते जाएंगे।डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन दक्षिण में कोतवाली टी- प्वाइंट से जीपीओ आरओबी के ऊपर से आरब्लॉक आरओबी होते गर्दनीबाग आरओबी से अनीसाबाद की ओर जाएंगे। कंकड़बाग से पटना जंक्शन की ओर पश्चिम की तरफ जाने वाले सभी वाहन जीपीओ आरओबी के ऊपर से आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी होते हुए अनीसाबाद की ओर जाएंगे।
Dhoni के दरवाजे पर खड़े रहे फेमस सिंगर और ममता सरकार में मंत्री के बच्चे, पहचान बताने के बाद भी नहीं मिली एंट्री
शेखपुरा से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में नहीं चलेंगे वाहन
एयरपोर्ट से शुरू रोड शो डुमरा पुलिस चौकी से नेहरू पथ होते हुए आयकर गोलंबर की ओर जाएगा, इसीलिए डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने पटना के आम लोगों से अपील की है कि शेखपुरा डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक नेहरू पथ चलने की बजाय वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।



