थावे मंदिर से माता का मुकुट ले उड़े चोर, झारखंड के कारोबारी ने दिया था चढ़ावा, लॉकर तोड़ा, दानपेटी भी गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2025

थावे मंदिर में माता का मुकुट ले उड़े चोर, झारखंड के कारोबारी ने दिया था चढ़ावा, लॉकर तोड़ा, दानपेटी भी गायब

डेस्कः बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में भारी सुरक्षा के बीच चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी का मुकुट, हार, छतरी और अन्य कीमती आभूषणों की चोरी कर ली है। चोरों ने मंदिर परिसर में बने लॉकर को तोड़कर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर अपने साथ दानपेटी भी ले गए है।

NewsDeatils8e2a9b336de143b4879eb8fa9600d784193

दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 3 युवकों की मौत
थाने मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। झारखंड के एक कारोबारी ने मां थावेवाली को 251 ग्राम वजन का करीब 51 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट दान में दिया था। गुरुवार की सुबह जब मंदिर के पुजारियों ने पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का दरवाजा खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला और आभषण गायब देखकर सब हैरान हो गए।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवलदार को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित, दिलीप तिर्की 25 वर्षो से CM हाउस में थे तैनात

पटना में ऑटो गैंग के जाल में फंसी युवती, आधी रात को डर से दे दिया चेन, पुलिस लोकेशन ट्रेस कर पहुंची
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी देर रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुई। दो अज्ञात चोर, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था, मंदिर के पीछे के रास्ते से सीढ़ी का सहारा लेकर अंदर घुसे। उनके पास कटर था, जिससे उन्होंने मंदिर का ताला काटा और मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने का मुकुट, छतरी और अन्य आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर उसी रास्ते से फरार हो गए।

NewsDeatils053c59a54f3a44ffab9aea725b226486192

जिस महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब उसने छोड़ा बिहार, अब नहीं करेगी नौकरी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, और वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की जल्द पहचान और गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

See also  बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर की मां के गहने और पर्स चोरी, गाड़ी से ले उड़े चोर, एफआईआर दर्ज

BSL के GM कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस
एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी, और यदि लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में मंदिर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now