मां और पिता दोनों सांसद, अब बेटा खेलेगा IPL, केकेआर ने 30 लाख में खरीदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2025

मां और पिता दोनों सांसद, अब बेटा खेलेगा IPL, केकेआर ने 30 लाख में खरीदा

पटनाः मंगलवार को 2026 को होने वाले आईपीएल के लिए नीलामी की गई। इस नीलामी में बिहार के सार्थक रंजन का चयन हुआ है। सार्थक के पिता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया से सांसद है, वहीं मां रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सार्थक रंजन को 30 लाख रुपये में खरीदा है। सार्थक रंजन की आईपीएल में एंट्री से उनके पिता पप्पू यादव बेहद खुश हैं। पप्पू यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश

पप्पू यादव ने एक्स पर बेटे की फोटो शेयर कर लिखा, “बधाई बेटू… जमकर खेलो… अपने प्रतिभा के दम पर, अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो! अब सार्थक के नाम से बनेगी हमारी पहचान!”

 

Nitin Nabin ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद लिया फैसला

बता दें कि सार्थक का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वो इसी कीमत पर शाहरुख खान की सहमालिकाना हक वाली केकेआर में शामिल हुए हैं। सार्थक पहली बार आईपीएल में दिखेंगे।

See also  पत्नी का दूसरे युवक से हैं संबंध, पुलिस को लेकर घर पहुंचा युवक तो सच निकली बात, देखिये VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now