- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के खूंटी में पश्चिम बंगाल के कारोबारी और उसके सहयोगी का अपहरण, मांगी गई 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने लिया एक्शन

झारखंड के खूंटी में पश्चिम बंगाल के कारोबारी और उसके सहयोगी का अपहरण, मांगी गई 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने लिया एक्शन

डेस्कः झारखंड के खूंटी में अपहण और उसके बाद फिरौती का एक मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के एक कारोबारी और उसके सहयोगी के अपहरण और फिरौती की डिमांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अपहरण करने के बाद अपराधियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

रांची से बंटी-बबली गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से की थी लाखों की ठगी
बंगाल के कारोबारी को किया अगवा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को जरीयागढ़ थाना क्षेत्र के तिल्मी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी 65 साल के कारोबारी हारू मुखर्जी अपने सहयोगी विजय उरांव (40) के घर पहुंचे थे। वो ईंट-भट्ठे में काम करने के लिए मजदूरों की भर्ती के उद्देश्य से वहां आए थे। इसी दौरान आरोपियों ने साजिश के तहत दोनों का अपहरण कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। खूंटी पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया और सीमित समय के भीतर दोनों अपहृतों को सकुशल मुक्त करा लिया। इस संबंध में तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  छात्राओं के अपहरण की कोशिश, ऑटो से कूदकर भागी छात्राएं, एक घायल

जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जाजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार
6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी खूंटी जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल अपहरण और फिरौती की मांग के दौरान किया गया था।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी और उसके सहयोगी को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हालांकि, समय रहते पुलिस की कार्रवाई के चलते किसी भी तरह की फिरौती की रकम का भुगतान नहीं हुआ।

वडोदरा से मार्सन कंपनी के निदेशक गिरफ्तार, शराब घोटाला में ACB ने की कार्रवाई
खूंटी पुलिस ने इस मामले में अपहरण और फिरौती से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है और क्या इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को को अंजाम दिया गया था।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  लोहरदगा में तीन दिवसीय नेशनल रेफरी एवं रिफ्रेशर सेमिनार का भव्य आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now