लोहरदगा के कुडू में तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल, सड़क हादसे में दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2025

लोहरदगा : रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के ब्लाक मोड़ के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन मौत बनकर दौड़ी। सड़क किनारे खड़े दो लोगों को बोलेरो ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। मृतकों में कुडू मस्जिद चौक निवासी सुरेश साहू के 39 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र साहू शामिल हैं, जो ब्लाक मोड़ स्थित अपने श्री जेनरल स्टोर को खोलने पहुंचे थे। उन्होंने दुकान के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और दुकान की ओर बढ़ ही रहे थे कि लोहरदगा की ओर से रांची जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सत्येंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  Jharkhand Rajya Sabha Election Voting: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायकों ने की वोटिंग,NDA की ओर से नवीन जायसवाल ने डाला पहला वोट

WhatsApp Image 2025 12 14 at 13.59.17 7aef2c98

जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जाजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार

दूसरी टक्कर में ट्रांसपोर्ट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर बैठे ट्रांसपोर्ट वाहन के चालक राजेश यादव से जा टकराई। जिसमें बिहार के गया जिले के केवला गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश यादव थे और रांची स्थित श्री मां ट्रांसपोर्ट में चालक के रूप में कार्यरत थे। गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को तत्काल कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुडू के हाता टोली निवासी बोलेरो चालक 25 वर्षीय पिंटू सिंह भी घायल हो गए। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुडू और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  आवास बोर्ड सख्त: पटना में 750 से अधिक फ्लैट पर अवैध कब्जा, खाली करने का फरमान

WhatsApp Image 2025 12 14 at 13.59.43 bceeb32b

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now