डेस्कः बिहार के किशनगंज स्थित एक आवासीय विद्यालय में शुक्रवार देर रात हड़कंप मच गया। यहां हलवा खाने से 16 से ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। सभी छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं की तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में दिखा चूहा, पूर्व विधायक ने मारकर वीडियो बनाया; मोदी सरकार पर भड़के
हलवा खाने से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी : किशनगंज जिले के सदर प्रखंड के खड़ी बस्ती में संचालित ओबीसी प्लस 2 आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब उनके रात के खाने में परोसे गए हलवा खाने से छात्राएं बीमार होने लगी। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ने लगी। एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने उल्टी दस्त की शिकायत की।
ये छात्राएं बीमार: बीमार पड़ने वाली छात्राओं में नंदनी कुमारी (12), राज प्रिया (12), स्वीटी (12), लक्ष्मी (12), राखी (12), सलोनी (11), शिवानी (11), शारदा (14), प्रिति प्रिया (11), बर्षा रानी (11), शिवानी भारती (14), सोनाक्षी प्रिया( 13) और अन्य शामिल हैं।
क्या बोले डॉक्टर?: फूड पॉइजनिंग की खबर से पूरे आवासीय विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन ने एंबुलेंस बुलाया और सभी छात्राओं को किशनगंज सदर अस्पताल मं भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि ”16 इलाजरत बच्चियां फूड प्वाइजनिंग की शिकार हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।”

बिहार में ताबड़तोड़ तबादला, 36 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग
स्कूल की लापरवाही? : ओबीसी बालिका आवासीय विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा संचालित हैं। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे। वहीं सदर एसडीओ ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि ”रात में कुछ भोजन खाने के बाद बच्चियां फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई है।फिलहाल सभी बच्चियां ठीक है। पहले इलाज करवाया जा रहा है। उसके बाद मामले का जांच की जाएगी कि किसकी लापरवाही से बच्चियों की तबीयत बिगड़ी है।”



