- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

Yashasvi Jaiswal के पहले शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीको को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

Yashasvi Jaiswal के पहले शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीको को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

डेस्कः वाइजैक में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। विशाखापट्टनम में खेले गए अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर टेस्ट मैच में मिली हार का बदला लिया।इसके साथ केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका को 2-1 से सीरीज में शिकस्त दी।पहला वडे शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द मैच और विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।

दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर
इस वनडे मैच में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहला वनडे शतक लगाया और 116 रन पर नाबाद रहे। विराट कोहिली ने नाबाद 65 और रोहित शर्मा ने 73 रनों की बड़ी पारी खेली। कोहली इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। रांची वन में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों ने हराया लेकिन रायपुर वनडे में भारत की हार हो गई। तीन वनडे मैच की सीरीज में विराट कोहली ने रांची और रायपुर में शतक जमाया तो विशाखापट्टनम में नाबाद अद्धशतक पारी खेली। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने 20 हजार रन पूरे कर लिये है।

देवघर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, कहा-संथाल परगना में सरकार के संरक्षण में हो रहा घुसपैठ

देखा जाए तो यशस्वी जायसवाल अब उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20I, टेस्ट और ओडीआई) में शतक लगाया। यशस्वी से पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल ही ऐसा कर पाए थे। इस सीरीज में भारतीय टीम ने पहली बार टॉस जीता और फिर पहले बॉलिंग करते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 270 रन पर रोक दिया. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट झटककर इसमें बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now