देवघर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, कहा-संथाल परगना में सरकार के संरक्षण में हो रहा घुसपैठ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2025

BJP National President JP Nadda addressed a workers' convention in Deoghar, saying infiltration is taking place in Santhal Pargana under government protection

देवघरः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचे। 5 दिसंबर को उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। देवघर सर्किट हाउस में हुए इस बैठक में उन्होंने साफ-साफ निर्देश दिया कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा व्हाट्सएप और फोन से नहीं चल सकता। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कम से कम 25 से 30 दिन क्षेत्र में प्रवास करना होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी की समस्याएं जाननी होंगी और युवाओं को जोड़ना होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में हुए पेश, ED समन अवहेलना मामले में मिली जमानत
6 दिसंबर को उन्होंने सबसे पहले देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में दर्शन किया। उसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इसक सम्मेलन में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई पार्टी के पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संथाल परगना में घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज संथाल परगना में अवैध घुसपैठ पूरे जोर शोर पर है और इनको यहां की सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए ऐसी सरकार को यहां उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

See also  रांची में विधायक दल की बैठक और हेमंत सोरेन से सीएम चंपाई की दो-दो मुलाकात के क्या है मायने? क्यों रद्द कर दिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम ?

G7duMZVb0AAyH0l

जीएसटी घोटाले में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ
बिहार में एनडीए सरकार की बड़ी जीत के बाद विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि अभी अभी बिहार के नतीजे आए हैं। कांग्रेस मूर्छित है, आरजेडी को समझ में नहीं आ रहा है। एक ऐसी पार्टी थी तो 3 जगह पर अपनी जमानत बचा पाई, बाकी सब साफ। और एक ऐसी पार्टी थी जिसके नेता डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने चले थे, उनके एमएलए भी नहीं जीत पाए।ये मोदी जी के प्रति बिहार की जनता का अटूट विश्वास और नीतीश जी के काम पर भरोसे का परिणाम है।कांग्रेस की राजनीति थी- समाज को बांटो, खंडित करो, वोटबैंक को अलग अलग तरीके से देखो। कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की थी। लेकिन मोदी जी ने इसे पूरी तरह बदल डाला। अब राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति बन गई है। अब काम करने की राजनीति बन गई है, विकास की राजनीति बन गई है।

See also  क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई, बचपन की दोस्त हैं मंगेतर

 

शराब घोटाले में IAS अमीत कुमार से एसीबी ने पूछे तीखे सवाल, अमीत ने कहा- मेरे हटने के बाद का है मामला

इस मौके पर देवघर और गुमला जिले में नए बीजेपी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि आज मुझे यहां भाजपा कार्यालय के उद्घाटन का सौभाग्य मिला और यही से ऑनलाइन गुमला के कार्यकर्ताओं से मिलने का भी अवसर मिला। हमें ये ध्यान में रखने की जरूरत है कि ये कार्यालय कोई ऑफिस नहीं है, ये कार्यालय संस्कार देने की जगह है, ये संस्कारों का माध्यम है।यह कार्यालय आम गरीब आदमी के जीवन स्तर को उठाने का माध्यम है।आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है। इस अवसर पर हमने उन्हें पुष्पांजलि देकर याद किया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत की आजादी के पश्चात राजनीति को, सामाजिक न्याय को एक नए रूप में देश के सामने रखा और संविधान में संजोने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस महान विभूति का तिरस्कार और अपमान किया।जबकि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर gazetted holiday देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया और उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित करने का काम किया। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टील मैन्युफेक्चिरिंग में हम दूसरे नंबर पर हैं।आज अस्पताल हो, सड़क हो, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स निर्माण की बात हो... हर क्षेत्र में भारत विकास की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है।भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो वैचारिक पार्टी है। जबकि कांग्रेस पार्टी से लेकर अन्य पार्टियां सिर्फ वंशवादी पार्टी बनकर रह गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now