बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेमंत सोरेन पर बड़ा अटैक, झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुक्ति की अपील, देवघर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2025

jp nadda in deoghar

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड के देवघर में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखे प्रहार किए और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा को जनता लगातार आशीर्वाद दे रही है और अब झारखंड में भी कमल खिलना तय है। जेपी नड्डा ने गुमला और देवघर में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया ।

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र वैचारिक पार्टी है जिसका आधार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। इसके विपरीत हेमंत सोरेन सरकार पर उन्होंने झारखंड की जनता के साथ “विश्वासघात” का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बालू, खदानों, ठेकों और हर स्तर पर भ्रष्टाचार का जाल फैला है और यह सरकार “अबुआ सरकार” नहीं, बल्कि “ठगुवा सरकार” बन चुकी है।

WhatsApp Image 2025 12 06 at 17.03.08

उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराध लगातार बढ़े हैं। हत्या और ऑनर किलिंग के मामलों में राज्य देश में शीर्ष पर है। वर्ष 2024 में 10 हजार से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज हुए, जो बड़े प्रशासनिक पतन का संकेत है। नड्डा ने हूल दिवस के अवसर पर सिद्धो-कान्हू स्थल पर श्रद्धालुओं पर हुए लाठीचार्ज और सूर्य हांसदा हत्याकांड जैसे मामलों को भी गंभीर बताया।

See also  बिहार में महागठबंधन खत्म होने के कगार पर ! लालू की बेटी ने नीतीश पर बोला अबतक का सबसे बड़ा हमला

बीजेपी अध्यक्ष ने संथाल परगना में अवैध घुसपैठ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक संरक्षण में हो रही घुसपैठ से जनसांख्यिकी संतुलन बदल रहा है। 1951 में जहां आदिवासी आबादी 45% थी, वह अब घटकर 28% रह गई है। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद जांच नहीं होना सरकार की मंशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कई जगह घुसपैठिए स्थानीय गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, झगड़े कर रहे हैं, और “जमाई मॉडल” के तहत विवाह कर जमीन हथियाने की साजिशें भी सामने आ रही हैं।

WhatsApp Image 2025 12 06 at 17.03.07

नड्डा ने यह भी बताया कि भाजपा ने संगठन विस्तार में बड़ा कार्य किया है। आज देशभर में 617 आधुनिक जिला कार्यालय बनकर तैयार हुए हैं, जिनमें देवघर और गुमला भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और झारखंड में AIIMS, मेडिकल कॉलेजों, हवाई अड्डों, वंदे भारत ट्रेनों और सड़क परियोजनाओं ने विकास को नई गति दी है।

See also  लोहरदगा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान महिलाओं को हेमंत की ओर से मिलेगा उपहार, नवरात्रि के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त होगी जारी

उन्होंने हेमंत सरकार पर रोजगार, गैस सिलेंडर, किसानों के समर्थन मूल्य और स्वास्थ्य बीमा जैसे वादों को भी पूरा न करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में राज्य में कमल खिलाकर बेहतर शासन सुनिश्चित करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now