इस क्रिकेटर पर दिल हार बैठी ‘बिग बॉस 11’ की ये हसीना, 33 साल की उम्र में बनेगी उनकी दुल्हन?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2025

This 'Bigg Boss 11' beauty has fallen in love with this cricketer, will she become his bride at the age of 33

डेस्कः एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के बीच अफेयर और शादी का सिलसिला काफी पुराना है। कई हसीनाओं ने क्रिकेटर्स संग शादी की। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार जो नाम सामने आया है उसे सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। क्योंकि इस बार बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर पर अपना दिल हार बैठी है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान की। TellyChakkar.com की रिपोर्ट की अनुसार, अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। इस कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया, ‘अर्शी और आफताब लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वो दोनों शादी करके अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं। अगर सब ठीक रहा, तो वे फरवरी 2026 में शादी कर सकते हैं।’ फिलहाल अभी दोनों की तरफ से शादी या उनके डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

See also  गढ़वा में रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में 4 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

एक महीने की छुट्टी पर लालू के लाल तेजस्वी! फैमिली के साथ इस देश में मनाएंगे न्यू ईयर

बता दें कि अर्शी खान अक्सर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एहसान माशी के साथ अपने वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उनके अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में आईं। हालांकि, अर्शी ने साफ किया है कि दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं। एक इंटरव्यू में, अर्शी खान ने बताया कि उन्हें अक्सर माशी के साथ इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि वे काम के लिए साथ काम करते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

बिहार शिक्षक भर्ती पर आया नया अपडेट, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now