एक महीने की छुट्टी पर लालू के लाल तेजस्वी! फैमिली के साथ इस देश में मनाएंगे न्यू ईयर

Lalu's son Tejashwi is on a month's leave, celebrating New Year with his family in this country

पटनाः राजद विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा में जुटा है और पार्टी के खेवनहार तेजस्वी यादव यूरोप निकल गए हैं। उनके साथ पत्नी और बच्चे (पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज) हैं, जो क्रिसमस मनाने के साथ नए वर्ष का स्वागत विदेश में करेंगे।

चर्चा है कि अब परिवार के साथ तेजस्वी दिसंबर बाद ही पटना लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने ईसाई धर्मावलंबी रेचल गोडिन्हो से विवाह किया है, जो अब राजश्री के नाम से जानी जा रहीं।

पटना में राबड़ी देवी के सरकारी बंगले (10, सर्कुलर रोड) में ही पति के साथ रेचल भी रहती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उसी बंगले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हैलोवीन मनाया था, जो ईसाइयों का एक त्योहार है। तेजस्वी की पुत्री के साथ खुशियां मनाते लालू का वीडियो तब खूब प्रसारित हुआ था। इंटरनेट मीडिया पर नुक्ताचीं भी हुई थी।

बिहार शिक्षक भर्ती पर आया नया अपडेट, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां

See also  जमशेदपुर पुलिस ने 4 गैंगस्टर को पकड़ा; बना रहे थे बड़ा प्लान, तभी पहुंच गई पुलिस

अब राबड़ी को 39, हार्डिंग पार्क वाले बंगले में शिफ्ट होने का नाेटिस मिल चुका है। ऐसे में रेचल की अनुपस्थिति परिवार को असहज करने वाली है। विधान मंडल के परिसर में इससे जुड़े प्रश्न को राबड़ी टाल गई थीं। तेजस्वी भी करारी पराजय के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और सार्वजनिक प्रतिक्रिया से परहेज कर रहे।

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को बच्चों को लेकर रेचल दिल्ली चली गई थीं। उसके बाद 27 नवंबर को तेजस्वी भी दिल्ली चले गए थे। वहां से लौटकर वे नवगठित विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिए।

विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र के दूसरे दिन (दो दिसंबर) की कार्यवाही समाप्त होने के बाद तेजस्वी अचानक दिल्ली निकल गए। इस पर विपक्ष के जारी कटाक्ष के बीच बीच ही वे छुट्टियां मनाने यूरोप चले गए हैं।

अटकलों के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-राजनीति में चर्चा चलती रहती है, फलीभूत होने पर ही बात करें

See also  आतिशी का पीए 5 लाख रुपए बांटते हुए पकड़ा गया, BJP का वीडियो संग बड़ा दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now