बिहार शिक्षक भर्ती पर आया नया अपडेट, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2025

bihar-teacher-news

BPSC TRE 4: बिहार में चौथे चरण (टीआरई- 4) की शिक्षक नियुक्ति के लिए अब तक 14 जिलों ने रिक्त सीटों के बारे में शिक्षा विभाग को जानकारी भेजी है। बाकी 24 जिलों को एक सप्ताह के अंदर रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गयी बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिक्तियों को भेजने का निर्देश दिया गया।

अटकलों के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-राजनीति में चर्चा चलती रहती है, फलीभूत होने पर ही बात करें

उन्होंने शिक्षकों का समय पर वेतन का भुगतान करने को कहा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। ऐसे में 28 जिलों ने ही उपयोगिता प्रमाण पत्र महालेखाकार कार्यालय में जमा किया है।

जबकि नवादा, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज जिले से अभी तक प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों के संबंध में जानकारी ली गई।

See also  कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप

इस दौरान विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अभी तक 748 आश्रितों की नियुक्ति नहीं हुई है। इसमें 641 विद्यालय लिपिक और 107 विद्यालय परिचारी हैं।

ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त अमीत कुमार को भेजा नोटिस, लिखा-उपस्थित नहीं होने पर होगी गिरफ्तारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now