रांची का राजभवन 74 वर्षों में बदला गया दूसरी बार नाम, नेहरु ने गर्वमेंट हाउस का नामकरण राजभवन किया…अब बन गया लोकभवन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

lokbhawan

रांची: 1951 के दिसंबर महीने की 14 तारीख को बिहार के दो राज्यपाल निवास जिन्हें उस वक्त गर्वमेंट हाउस कहा जाता था का नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी हुआ .. तब गर्वमेंट हाउस को राजभवन कहा जाने लगा ।

झारखंड में राजभवन का नाम बदला गया, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

गर्वमेंट हाउस का नाम कैसे बदला ?

आजाद भारत में गर्वमेंट हाउस का नाम बदलने से पहले की प्रक्रिया आसान नहीं थी और ना ही तानाशाही झलकती थी । उस वक्त के प्रधानमंत्री पंडित नेहरु ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों से गर्वमेंट हाउस का नाम बदलने से पहले पत्राचार किया । राय-मशविरा किया था । हर संबधित पद पर बैठे लोगों को खुद नेहरु ने चिट्ठी लिखी तब जा कर गर्वमेंट हाउस का नाम राजभवन किया गया था ।

See also  पहलगाम टेरर अटैक पर सबसे महत्वपूर्ण बैठक: पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और CDS,NSA एक साथ बैठे

नेहरु ने राजभवन के लिए लिखी चिट्ठी

नेहरु ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र में लिखा ” आपने अवश्य ही ध्यान दिया होगा कि नई दिल्ली स्थित गवर्नमेंट हाउस का नाम बदलकर अब राष्ट्रपति भवन कर दिया गया है। एक राज्यपाल ने हमें यह सुझाव दिया है कि उनके राज्य के गवर्नमेंट हाउस का नाम ‘राज्यपाल भवन’ रखा जाए। हमारा विचार है कि राज्य सरकारों के सभी सरकारी आवासों के लिए जो भी नाम अपनाया जाए, वह पूरे भारत में समान होना चाहिए तथा भारत की विभिन्न भाषाओं के अनुरूप सरल और उपयुक्त भी होना चाहिए।

एक सुझाव यह दिया गया है—जिससे हम सहमत हैं—कि यह नाम ‘राज भवन’ होना चाहिए। यह नाम सरल है, आसानी से समझ में आने वाला है और विभिन्न राज्य भाषाओं के अनुरूप भी उपयुक्त है। अतः हमारा सुझाव है कि यह नाम, अर्थात ‘राज भवन’, सभी राज्यपालों और राजप्रमुखों के आधिकारिक निवासों पर लागू किया जाना चाहिए। अंतिम निर्णय लेने से पूर्व मैं इस विषय पर आपकी प्रतिक्रिया जानना चाहूँगा।
भवदीय,
हस्ताक्षर: जवाहरलाल नेहरू
प्रति: सभी राज्यों के राज्यपाल एवं राजप्रमुख”

नेहरु कैबिनेट की बैठक

नेहरु के ऐसा करने से पहले कैबिनेट की बैठक भी हुई थी जिसके बाद ये फैसला किया गया कि सभी राज्यों में मौजूद गर्वमेंट हाउस का नाम राजभवन कर दिया जाए । इसके बाद दिसंबर के महीने में बिहार के साथ-साथ सभी राज्यों ने आधिकारिक तौर से गर्वेमेंट हाउस का नाम बदलने की अधिसूचना जारी की । बिहार ने सबसे पहले इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी जिसमें राजभवन को राज्यपाल का आवास बताया गया है ।
हांलाकि नेहरु चाहते थे कि गर्वमेंट हाउस को राज्यपाल भवन कहा जाए लेकिन कई मुख्यमंत्रियों ने सलाह दी राजभवन नाम किया जाए तो नेहरु ने इस पर अपनी सहमति दी ।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now