एक आदमी, 4 नाम और 100 करोड़ की ठगी; प्रेम प्रकाश के नेता-सेलिब्रिटी संग फोटो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2025

Prem_Prakash_Vidyarthi_100_crore_scam

नीट परीक्षा पास कराकर एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन का ठेका लेकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना प्रेम प्रकाश विद्यार्थी बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। यह आदमी एक है लेकिन इसके चार नाम हैं। शातिर प्रेम प्रकाश, अभिनव शर्मा, राजीव सिंह और सर्वेश शुक्ला नाम से भी अपनी पहचान रखता है।

उसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। वह यूपी, बिहार, दिल्ली और गुजरात में बीते डेढ़ दशक से ठगी का नेटवर्क चला रहा था। उसके कई सेलिब्रिटी और राजनेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर हैं। बिहार सरकार में मंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं के साथ वह फोटो में नजर आ चुका है।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को JSERC से झटका, लगाया 25 हजार का जुर्माना

प्रेम प्रकाश विद्यार्थी की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही बुधवार को बिहार के औरंगाबाद में हड़कंप मच गया। पूर्व में भी उसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वह जेल गया था। वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के बारूण प्रखंड के सिरिस फतेहपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सरदार सिंह। पिता किसान के रूप में काम करते हैं और मां भी गांव में ही रहती हैं। परिवार के लोगों को उसकी गिरफ्तारी की विशेष जानकारी नहीं है।

See also  बिहार में बनाही स्टेशन के पास बड़ा हादसा, भेड़ों की झुंड को ट्रेन ने रौंदा; 400 की मौत

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रकाश विद्यार्थी गांव में कम ही आता रहा है। वह पूर्व में सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्यों के अलावा ऑनलाइन गेमिंग, एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कराने, नीट परीक्षा पास कराने आदि का प्रलोभन देता रहा है। इसको लेकर ही उस पर ठगी के आरोप लगे थे। पूर्व में उसने काफी लग्जरी जीवन जिया है। अपने निजी पैसों से उसने फतेहपुर गांव में घाट का निर्माण कराया था। गांव में उसकी छवि को लेकर विशेष चर्चा नहीं होती है।

India vs South Africa: वन डे क्रिकेट मैच को ले रांची के होटल फुल, सस्ते रूम की भारी मांग

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रकाश से मुलाकात कम ही हो पाती है। उसकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें उपलब्ध हैं। इसमें वह बॉलीवुड करीना कपूर से लेकर कई बड़े लोगों के साथ फोटो खिंचवा चुका है। बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं के साथ भी उसके फोटो हैं। फिलहाल इनकी जांच हो रही है।

See also  कोचिंग के बाद लड़की को मिलने बुलाया, चलती कार में किया रेप; शाहरूख और फरहान गिरफ्तार

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रकाश विद्यार्थी को गांव में कनहाई के नाम से भी लोग जानते हैं। इस मामले पर बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना घर पर नहीं आ पाई है।

प्रेम प्रकाश विद्यार्थी के पिता सरदार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। वह और उनकी पत्नी पानपति देवी घर पर ही रहते हैं। बेटा उनसे अलग नहीं है लेकिन कहां रहता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पिता ने कहा कि प्रेम प्रकाश बीते 5-6 सालों से गांव नहीं आया है। पूर्व में वह धारा 420 के केस में जेल जा चुका है। उनके पास एक कट्ठा खेत नहीं है। घर का खर्च बेटी, दामाद और भगिना उठाते हैं। देखभाल भी वही लोग करते हैं।

घाटशिला में उप मुखिया के पति को BJP नेताओं ने पीटा, उपचुनाव में पैसा लेकर JLKM के लिए काम करने का आरोप

See also  कांग्रेस का बीजेपी पर टैक्स टेररिज़्म का आरोप, कहा बीजेपी की गलती नहीं दिखती,
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now