India vs South Africa: वन डे क्रिकेट मैच को ले रांची के होटल फुल, सस्ते रूम की भारी मांग

JSCA-SA-Ind-Match

India vs South Africa: रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले इंडिया–साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच का क्रेज शहर में चरम पर है। मैच से ठीक पहले रांची के ज्यादातर होटल फुल हो चुके हैं। शहर में आने वाले क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ के कारण इकानमी क्लास के रूम लगभग हर होटल में बुक हो चुके हैं, वहीं बिजनेस क्लास के भी सीमित कमरे ही उपलब्ध हैं।

कई होटलों में बिजनेस क्लास रूम की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है। मैच में हिस्सा लेने आई टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के लिए भी रांची के प्रीमियम होटलों में स्पेशल व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार, रेडिशन ब्लू में भारतीय और अफ्रीकी खिलाड़ी ठहरेंगे।

घाटशिला में उप मुखिया के पति को BJP नेताओं ने पीटा, उपचुनाव में पैसा लेकर JLKM के लिए काम करने का आरोप

जबकि बीएनआर चाणक्या में टीम से जुड़े कई स्टाफ सदस्य रुकेंगे। सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इन होटलों को पूरी तरह ब्लाक कर दिया गया है, जिसके कारण आम लोगों के लिए यहां कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। वहीं छोटे होटलों में भी कमरे को लेकर काफी मारा-मारी है।

शहर के कुछ होटलों में रूम उफलब्धता की स्थिति

कैपिटल हिल- 47 कमरे फुल – सिर्फ 4 बिजनेस क्लास
कोटियार्ड मैरियट- 111- सारे कमरे फुल
रमाडा- 66 सारे कमरे फुल
रेडिशन ब्लू 115 सारे कमरे फुल
ली-केल 54 सारे कमरे फुल
बीएनआर चाणक्या 121 सारे कमरे फुल

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि रांची में होने वाले क्रिकेट मैच की वजह से होटल के सारे सस्ते कमरे तो पूरी तरह बुक हो चुके हैं। वहीं बिजनेस क्लास के कमरे भी सीमित हैं और वे भी 10,000 रुपये से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में राज्य के बाहर से मैच देखने आने वालों को लिए परेशानी हो सकती है।

रेलवे स्टेशन रोड पर होटलों की सबसे ज्यादा डिमांड

रांची आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची रेलवे स्टेशन रोड सबसे पसंदीदा इलाका बन गया है। यहां के होटलों के लोकेशन और स्टेडियम तक आसान पहुंच को देखते हुए प्रशंसक इसे पहली पसंद मान रहे हैं। इसके अलावा बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, हवाई नगर और हरमू बायपास रोड स्थित होटलों में भी अच्छी खासी बुकिंग हो चुकी है। कई होटलों में कमरों की वेटिंग लिस्ट तक बन गई है।

महालेखाकार के ऑडिट में खुलासा, रिनपास और हाउसिंग बोर्ड ने 23 सालों से नहीं दिया खाते का ब्योरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now