इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर

रांचीः 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टिकट की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई। धुर्वा के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर लगे 6 काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू हुई है। टिकट मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास 6 काउंटर लगा लग गए। क्रिकेट के चाहने वालों ने टिकट के लिए सोमवार देर रात से ही लाइन में लगना शुरू कर दिया था।

1 5

हजारीबाग केंद्रीय कारा के पूर्व सुपरिटेंडेंट जितेंद्र सिंह को लेकर एक और खुलासा, 10 पालतू कुत्तों की रखवाली में लगाए थे 18 जेलकर्मी
टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। एक अधिकतम दो टिकट खरीद सकते है। जेएससीए ने महिला दर्शकों के लिए एक अलग काउंटर दिया है जिसमें दिव्यांग भी टिकट ले सकते है। वहीं दो काउंटर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए है। शेष तीन काउंटर आम दर्शकोें के लिए रखे गए हैं।

See also  AJSU के केंद्रीय महासचिव अर्जुन बैठा हुए बागी, गांडेय विधानसभा सीट से किया नामांकन

match ticket

पूर्वी सिंहभूम के DC से ACB ने की पूछताछ, पूछा- शराब घाटोला सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की
टिकट बिक्री की जानकारी उपलब्ध होने के बाद जेएससीए स्टेडियम के बाहर सोमवार रात से ही लोगों ने लाइन में लगना शुरू कर दिया था। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों ने स्टेडियम के साउथ गेट के बाहर रात गुजारी और मैच का टिकट पाकर ही घर लौटे। दर्शकों के अंदर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर ज्यादा जोश देखने को मिला। दोनों दिग्गजों के रांची में अंतिम मैच खेलने की संभावनाओं के बीच झारखंड ही नहीं बिहार से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक क्रिकेट मैच का टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगे। युवाओं के अंदर धौनी के बाद रोहित और विराट का क्रेज ज्यादा देखने को मिला।

6 3

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी

30 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डे-नाइट मैच खेला जाना है, दोनों ही टीमें 27 नवंबर को रांची पहुंचेंगी जबकि 28 और 29 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र आयोजित होगा।JSCA का मानना है कि यह मुकाबला रांची के खेल वातावरण को एक बार फिर जीवंत कर देगा। टिकट बिक्री शुरू होते ही भीड़ और बढ़ने की संभावना है।मैच को लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है। होटलों, कैफे और खेल सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। क्रिकेट प्रेमियों में खासकर रांची के खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी की विरासत और नए खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर विशेष उत्साह है।

See also  संविधान-शरीयत पर भद्द पिटते देख मंत्री हफीजुल को जारी करनी पड़ा प्रेस विज्ञप्ति, पढ़िए सफाई में क्या-क्या कहीं बातें

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now