IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी

ind-vs-sa-virat-kohli-and-rohit-sharma

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एकदिवसीय मैच में क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला गरजेगा।

हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों को बूम-बूम बुमराह की कमी खलेगी। एकदिवसीय शृंखला के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह दी गई है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

रांची में हुए पिछले मैचों में एक ओर जहां विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है, वही रोहित शर्मा इस मैदान पर आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

IND vs SA: मैच के दौरान रांची स्टेडियम के बाहर ड्रोन से होगी निगरानी, एक दर्जन से ज्याद IPS होंगे तैनात

विराट ने रांची में पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें चार पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और लगभग 95 प्रतिशत की औसत से 384 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

See also  Indigo की फ्लाइट का आगे का हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की जान अटकी, फिर ऐसे विमान ने किया इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं, रोहित शर्मा इस मैदान में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। रोहित ने यहां चार मैच खेले हैं और 43 रन बनाएं हैं। इन मैचों में 14 उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

इस स्टेडियम में वनडे के लिए घोषित भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह खिलाड़ी पहली बार जेएससीए स्टेडियम में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। घोषित टीम में शामिल ऋतुराज गायकवाड, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह पहली बार यहां खेलते नजर आएंगे।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्रजडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल।

झारखंड में करंट लगने से हुई हथिनी की मौत, बिजली के पोल में रगड़ रही थी शरीर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now