बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर, युवक ने पहले पत्नी और पिता को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर, युवक ने पहले पत्नी और पिता को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट

डेस्कः सोमवार की रात बिहार के रोहतास में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। मंगलवार की सुबह एक घर में एक साथ तीन लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक पहले पत्नी और पिता को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को भी शूट कर लिया। तीनों के सिर में गोली के निशान हैं। यह घटना सोमवार की रात की है। जिले के दिनारा भानस थाना इलाके के डिहरा गांव का यह मामला है।

बिहार चुनाव में उलझे अधिकारी, तो माफियाओं ने चोरी कर बेच डाले करोड़ों रुपये के जब्त बालू
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
पूरी घटना को लेकर पुलिस की माने तो, मृतकों की पहचान नीतू देवी, अमित और शालिग्राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों से पता चला कि रात करीब साढ़े 12 बजे या फिर 1 बजे के करीब जब हर कोई घर में सो रहे थे। तभी पहले फ्लोर से गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद लोग घर की तरफ भागे।

See also  पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर

पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 20 करोड़ की जमीन के लिए कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हत्यारे को दबोचा
पिता ने रोका तो उन्हें भी बेटे ने मारी गोली
इस दौरान लोगों ने देखा कि अमित सिंह घर से बंदूक लेकर बाहर निकल रहा है। अमित सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद जब उसके पिता ने उसे रोकने की कोशिश की तो अमित सिंह ने अपने पिता पर भी फायरिंग कर दी। यह देख घर में मौजूद अन्य लोग डर गये और छुप गये। इसके बाद अमित सिंह ने खुद को भी गोली मार ली।

हजारीबाग केंद्रीय कारा के पूर्व सुपरिटेंडेंट जितेंद्र सिंह को लेकर एक और खुलासा, 10 पालतू कुत्तों की रखवाली में लगाए थे 18 जेलकर्मी
बड़े भाई ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब था अमित सिंह
पुलिस की माने तो, अमित सिंह मानसिक तौर पर परेशान थे। फिलहाल, पूरे मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। एफएसएल की टीम भी मामले में जांच कर रही है। इस घटना को लेकर अमित सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह ने भी पूरी जानकारी दी। उन्होंने पिता की हत्या की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमित सिंह मेंटली डिस्टर्ब था।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now