झारखंड फ्लाइंग इंस्टीटयूट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दुमका दौरे पर मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीटयूट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दुमका दौरे पर मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका दौरे पर झारखंड फ्लाइंग इंस्टीटयूट का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन के साथ दुमका सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक लुईस मरांडी, पोरैयाहाट विधायक प्रदीप यादव समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद थे। दुमका को सौगात देने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया।

विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ी, निलंबित IAS समेत परिवार के सदस्यों के लिखाफ एक और FIR दर्ज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2008 में इस संस्थान को स्थापित करने की आधारशिला रखी गई थी। उस समय इस संस्थान को आगे बढ़ाने की जगह इसे बंद डब्बे में डाल दिया गया। ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया गया लेकिन अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा। हमने करोना काल के दौरा हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में घर वापस लाने का काम किया और अब हवाई जहान उड़ाने का काम यहां के युवा करेंगे। झारखण्ड के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए यह कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग संस्थान उन्हें समर्पित किया जा रहा है। आदरणीय दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी की परिकल्पना थी कि राज्य के युवाओं को राज्य में ही कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण मिले। इस परिकल्पना को साकार करने में यह इंस्टीट्यूट मील का पत्थर साबित होगा।

See also  बिहार में निकली बंपर वैकेंसी, 42 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया- निकाय और नगर निगम चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, निर्वाचन आयोग ने मांगा 8 हफ्ते का समय
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के रजत जयंती अवसर पर हमने सोचा कि कहां से लंबी लकीर खींचना शुरू करें तो हमने संताल परगना से लंबी लकीर खींचना शुरू किया। इस लकीर को हम रांची और दिल्ली तक ले जाने की कोशिश करेंगे। सभी पदाधिकारी को समय सीमा के अंदर कार्य करना होगा। समय सीमा के अंदर पदाधिकारी कार्य नहीं करेंगे तो वे दंड के भागी बनेंगे। उन्हें दंडित किया जाएगा। कार्यशैली बदलनी पड़ेगी। उनको जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से लेनी होगी और जिम्मेदारी जनता की सेवा है। हम लोगों ने 25 वर्ष से पूरा किया है।अब हमारी गति और तेज होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि राज्य के नौजवान, किसान, मजदूर सभी कदम से कदम मिलाकर तेजी से आगे बढ़ेंगे। आप एक हाथ आगे कीजिए हम आपके दोनों हाथ थाम कर एक साथ आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।

See also  पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

 

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
वहीं निर्माणाधीन सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।आपको याद होगा मसानजोर डैम में हम लोगों ने बराज की व्यवस्था करने हेतु शिलान्यास किया था। मैंने उस बराज को जाकर देखा है एक-दो माह में वह बनकर तैयार भी हो जाएगा। इससे आधा मसलिया और नाला तक के लोगों को बहुफसलीय खेती हेतु पानी की व्यवस्था हमने कर दी है। एक सुखद ऐतिहासिक अनुभव होगा यह।मसानजोर डैम के आसपास जितने भी पेयजल की योजना हैं उसकी भी परिकल्पना हम लोगों ने की थी। आज यहां के लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। अब खेती का भी रास्ता हम लोग ढूंढ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now