टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो ब्लास्ट, चलती ऑटो में लगी आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो ब्लास्ट, चलती ऑटो में लगी आग

जमशेदपुरः टाटानगर स्टेशन मेन गेट के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में दो जोरदार धमाके हुए, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहशत में आ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई जिसके बाद एक-एक कर दो जोरदार धमाके हुए।

विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ी, निलंबित IAS समेत परिवार के सदस्यों के लिखाफ एक और FIR दर्ज
धमाकों की आवाज इतनी तीव्र थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक पहुंची और सुनने वाला हर कोई दहशत में आ गया, जिसके कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन के बाहर आवागमन भी बाधित हो गया।

झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया- निकाय और नगर निगम चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, निर्वाचन आयोग ने मांगा 8 हफ्ते का समय
स्थानीय लोगों के अनुसार एक ऑटो को कीताडीह निवासी पवन राय चला रहा था, सुबह में वह यात्रियों को लेकर ऑटो में लेकर स्टेशन की ओर बढ़ ही रहा था कि आसपास के लोगों ने उसके ऑटो के नीचे से चिंगारी निकलते हुए देखी और इसके प्रति चालक को आगाह किया।

See also  तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- उनसे मेरा एक बेटा भी, चाहें तो टेस्ट करा लें

जमशेदपुर के व्यवसायी से 6 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
चेतावनी के कुछ क्षण बाद ही ऑटो से धुंआ उठने लगा और आग भड़क गई। ऑटो में आग लगते हुए चालक और सभी यात्री बिना किसी देरी के नीचे उतर कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले जिससे किसी बड़ी दुर्घटना तो टल गई लेकिन कुछ ही देर बाद ऑटो आग के लपटों में घिर गया। आग की लपटे तेज होते ही सीएनजी सिलेंडर के कारण ऑटो में एक-एक कर दो जोरदार धमाके हुए।

रांची के बार में डांस के दौरान किन्नरों का हंगामा, ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए थाईलैंड की तर्ज पर बुला रखे थे किन्नर
घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाने के लिए पहुंची जिसके बाद आवागमन सामान्य हो पाई। राहत की बात रही कि इस पूरे दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।वहीं, पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी शनिवार सुबह एक होंडा सिटी कार में भी स्टेशन के बाहर में आग लग गई थी जिसके कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

See also  Paris Olympic 2024:  भारतीय एथलीटों को हो रही खाने की दिक्कत, नहीं मिल रहा हिन्दुस्तानी खाना, कई खिलाड़ी खुद बना रहे हैं भोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now