पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने गई 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती ने इलाज के दौरान कर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो गार्ड ने भी उसके और उसके परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की।
सालिमपुर अहराक्षेत्र की रहने वाली युवती ने इसको लेकर पीरबहोर थाने में शिकायत दी है। प्रभारी थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र की निवासी युवती सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों के साथ शुक्रवार की आधी रात इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गई थी।
CJI बीआर गवई के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में बने 10 दलित जज, OBC से कितने
जांच के बाद डाक्टरों ने उसे ईसीजी करवाने को कहा। युवती का आरोप है कि ईसीजी करने के दौरान ड्यूटी पर मौजूद अविनाश कुमार नाम के कर्मी ने जांच के बहाने उसके निजी अंगों को छुआ। कई बार ऐसा करने पर पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन पहुंच और हंगामा करने लगे।
हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के गार्ड भी वहां पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि गार्ड ने उनके साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने घटना की सूचना फोन कर डायल 112 को दी। मौका देख आरोपित अस्पताल कर्मी फरार हो गया। बाद में इस संबंध में पीड़िता ने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अस्पताल में उस वक्त मौजूद कर्मी, गार्ड और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। फिर आगे की कार्रवाई होगी। इस में पीएमसीएच के अधिकारियों को कोई बयान सामने नहीं आया है।
ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार




