झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे मौजूद, राज सिन्हा चुने गए उत्कृष्ट विधायक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2025

रांचीः झारखंड विधानसभा शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। विधानसभा की ओर से रजत जयंती समारोह को लेकर खास तैयारी की गई है। रजत जयंती समारोह को दो सत्र में मनाया जा रहा है। पहले सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जबकि दूसरे सत्र में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस समारोह में राज्य के 16 शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। धनबाद से बीजेपी विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया गया। आज रांची में झारखण्ड विधानसभा परिसर में माननीय झारखण्ड विधानसभा के ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुआ। 25 वर्ष का एक लंबा सफर इस प्रदेश ने पूरा किया है। राज्य सरकार ने भी रजत जयंती मनाई है। कुछ दिन पूर्व माननीय उच्च न्यायालय में भी रजत जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस प्रकार आज विधानसभा में भी वर्षगांठ के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया है। आज इस अवसर पर माननीय राज सिन्हा जी को ढेर सारी बधाई देता हूं कि आप इस राज्य के 21वें उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उत्कृष्ट विधायक सभी विधायकों को ध्यान में रखकर चुना जाता है।  25वां वर्षगांठ युवा झारखण्ड राज्य का है। इस राज्य के सृजन से लेकर इस राज्य के केंद्र में होने वाले हैं राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन, अलग-अलग गतिविधियों को देखने और समझने का अवसर कई लोगों को मिला।  मुझे लगता है कि देश में जितने राज्यों का सृजन हुआ उसमें झारखण्ड राज्य का सृजन बिल्कुल अलग ढंग से हुआ। आजादी की लड़ाई पूरे देश में जिस तरह से लड़ी गई कमोबेश उस तरह के संघर्ष करने की भूमिका यहां की भी रही है। इसके लिए कई शहादत, बलिदान हमारे महिला और पुरुषों ने दिया है। जिस तरह आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर महापुरुष रहे हैं अगर हम देखे उस पैमाने में तो अनगिनत लोग इस राज्य के निर्माण में, यहां के जल-जंगल-जमीन, यहां के आदिवासी-मूलवासी को बचाने के लिए संघर्षरत रहे।

See also  बिहार में नये मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले राज्यपाल बदला गया, आरिफ मोहम्मद खान की जगह सैयद अता हसनैन को मिली जिम्मेदारी

 

देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां

यहां के लोगों ने अपना राज्य, अलग प्रांत बनाने का निर्णय लिया और आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में एक लंबा संघर्ष हुआ। इस युवा राज्य को आशीर्वाद देने के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी आज हम लोगों के बीच में नहीं है। कई ऐसे वीर पुरुष है जो आज हम लोगों के बीच में नहीं है। मैं समझता हूं कि राज्य की परिकल्पना तो पूरी हुई लेकिन मूल विषय जहां आता है वह मूल विषय में हम सबसे निचले पायदान में खड़े हैं। गरीबी, कुपोषण, पिछड़ापन, शिक्षा का अभाव, सामाजिक न्याय से वंचित कई ऐसी चीज हैं जो आज के दिन में भी, हम सभी लोगों को, इस राज्य के जनमानस को घेरे हुई हैं। आज के दिन में भी अगर हम तुलना करें किसी भी राज्य से तो आज इस राज्य में गरीबी का, शिक्षित लोगों का, सामाजिक रूप से मजबूत होने का, आर्थिक रूप से मजबूत होने का दावा बहुत मजबूती से किया जाए यह सही नहीं है।   इसलिए हम सब का दायित्व बनता है, इस देश का लोकतंत्र, इस देश का संविधान, इस देश का कानून, व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि हर व्यक्ति के लिए है। लेकिन आज कानून की जानकारी किसके पास है? यही वजह है लोग अपने-अपने तरीके से, अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर रास्ते अपनाते हैं। यही कारण है वर्तमान सरकार ने लोगों को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया है और उसी का परिणाम है कि आज हम गांव-गांव, शहर-शहर, इस राज्य की आधी आबादी को पहले चरण में अपने पैरों पर खड़ा करने का संकल्प लिया है। आज उत्कृष्ट विद्यालय खोलते हुए एक बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है। इस 25 वें वर्षगांठ में सेवा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। मुझे लगता है कि इस राज्य के इतिहास का यह पहला चरण होगा जहां हम राज्य के पदाधिकारी को, राज्य की नीतियों को, कानून को, आम जनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।


जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, 23 नवंबर को पुरुलिया में होने वाले बदलाव संकल्प महासभा को किया गया स्थगित
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर रांची शहर में शनिवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि शनिवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का मुख्य मार्गों में प्रवेश वर्जित रहेगा।इन वाहनों को रिंग रोड से होकर ही अपने गंतव्य तक परिचालन करने की अनुमति होगी।पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राम मंदिर चौक, न्यू मार्केट, शनि मंदिर, गाड़ीखाना, किशोरंगंज, हरमु चौक, शहीद मैदान, शालीमार बाजार और अन्य प्रमुख चौकों में सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहन, आटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की जानकारी दी है।

सोमेश सोरेन को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दिलाई शपथ, घाटशिला उपचुनाव में 38 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की थी जीत
इसके अतिरिक्त एसएसपी आवास, रेडियम चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, फिरायालाल चौक, काली मंदिर, रतन पीपी, मैकान चौक और अन्य प्रमुख मार्गों में भी इसी प्रकार का प्रतिबंध रहेगा।शहर में नया सराय से शहीद मैदान तक भी सभी वाहनों का परिचालन कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर वाहनों को अस्थायी रूप से डायवर्ट या रोकने का प्रबंध किया जा सकता है।रांची शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि उक्त रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें। केवल विशेष परिस्थितियों में ही वाहन का प्रयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे। पुलिस ने लोगों से सहयोग की उम्मीद जताई है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now