- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

लोहरदगा के 46 स्काउट–गाइड के बच्चे राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ होंगे रवाना, 23 से 29 नवंबर तक होगा आयोजन

लोहरदगा के 46 स्काउट–गाइड के बच्चे राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ होंगे रवाना, 23 से 29 नवंबर तक होगा आयोजन

लोहरदगा : भारत स्काउट और गाइड की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का ग्रैंड फाइनल डायमंड जुबली समारोह 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15, वृंदावन योजना में आयोजित किया जा रहा है। इस विशाल आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। इसमें देशभर से हजारों स्काउट और गाइड शामिल होंगे। लोहरदगा जिले से 46 स्काउट और गाइड 21 नवंबर को ट्रेन से भारत स्काउट और गाइड के सह-सचिव मुमताज अहमद के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

c

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज,ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

लोहरदगा जिले की टीम स्किलोरामा, परेड, साहसिक प्रदर्शन, प्रदर्शनी, पायोनियरिंग प्रोजेक्ट, फूड स्टॉल, ग्रैंड कैंप फायर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर झारखंड की समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी। इधर, लोहरदगा के विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने बच्चों को झारखंड की संस्कृति को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने हेतु पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर उपलब्ध कराया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उर्सुलाइन कांवेंट उच्च विद्यालय में तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा मिलीं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह खुद भी स्काउट और गाइड का हिस्सा रह चुकी हैं। गाइडिंग ने उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास दिया, जिसने आगे चलकर उनके पुलिस सेवा के करियर को मजबूती प्रदान की।

b

अंडर-17 बालक फुटबॉल में लोहरदगा की टीम बनीं स्टेट चैंपियन, बालिका वर्ग में रही उप-विजेता

एसडीपीओ ने बच्चों को सलाह दी कि किसी भी कार्यक्रम के दौरान बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक रखनी चाहिए और पूरे मन से एकाग्र होकर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे सर्वश्रेष्ठ हैं और राष्ट्रीय जंबूरी जैसे मंच पर अपनी उत्कृष्टता साबित करेंगे। जंबूरी में लोहरदगा के उर्सुलाइन कांवेंट उच्च विद्यालय और लूथरन उच्च विद्यालय के दल शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, विधायक डा. रामेश्वर उरांव, उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डालसा सचिव राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चन्द्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर डा. शीला, सिस्टर असरिता कंडूलना, ऊषा कालेन मिंज, भारत स्काउट और गाइड के सचिव शैलेंद्र कुमार सुमन, जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन, गाइडर पुष्पा बाखला, सरोज तिर्की, संध्या कुजूर सहित कई शिक्षाविदों और पदाधिकारियों ने भी बच्चों को इनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now