प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को मिला प्रमोशन, हेमंत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

झारखंड में नए DGP की तलाश शुरू, प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को नहीं मिलेगा एक्सटेंशन

रांचीः झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा (Jharkhand DGP Tadasha Mishra) को राज्य सरकार ने डीजी रैंक में प्रोन्नति दे दी है। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की एैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद डीजी रैंक में एक पद रिक्त हुआ था, जो तदाशा मिश्रा को आवंटित किया गया है।

सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात
झारखंड में डीजी रैंक में कुल चार पद हैं। तदाशा मिश्रा के डीजी रैंक प्रोन्नति के साथ ही सभी चारों पद भर दिए गए हैं। इनमें 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी डीजी रेल अनिल पाल्टा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह, 1993 बैच के एमएस भाटिया व 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा शामिल हैं।

JAC द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा में फीस वृद्धि को लेकर BJP ने जताया एतराज,आंदोलन की चेतावनी
अनुराग गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद छह नवंबर को तदाशा मिश्रा झारखंड की प्रभारी डीजीपी बनाईं गईं थीं। तब वे गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।प्रभारी डीजीपी बनने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नत किया है। तदाशा मिश्रा की सेवानिवृत्ति तिथि अगले माह 31 दिसंबर को है।

See also  गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड के तसर सिल्क ने द्रौपदी मूर्मू समेत सबका मन मोहा

नीतीश कुमार NDA विधायक दल के नेता चुने गए, पेश किया सरकार बनाने का दावा, 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
सीआईडी के डीआईजी बने साइबर अपराध संबंधित मामलों के नोडल अधिकारी
अब साइबर अपराध से संबंधित मामलों के लिए सीआईडी के डीआईजी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्व में ही इससे संबंधित आदेश जारी किया था।जारी आदेश के अनुसार साइबर अपराध से संबंधित मामलों के लिए सीआईडी के डीआईजी से नीचे रैंक का अधिकारी नोडल अधिकारी नहीं बन सकता है। डीआईजी या उससे ऊपर के अधिकारी ही ऐसे अपराध में बड़े निर्णय लेने के लिए योग्य होंगे।

नीतीश के कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा; LJP- HAM को भी जगह
अमूमन साइबर अपराध के केस में टेकडाउन नोटिस के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी गैरकानूनी, मानहानि करने वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री, देश हित को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री को हटाने के लिए अधिकृत अधिकारी ही टेकडाउन नोटिस जारी कर सकता है।झारखंड में पहले एसपी स्तर के अधिकारी के पास इससे संबंधित शक्ति दी गई थी, जिसे अपग्रेड करते हुए डीआईजी को अधिकृत कर दिया गया है। अब साइबर अपराध के मामले में सीआईडी के डीआईजी अधिकृत रूप से अनुसंधानकर्ता को आवश्यक आदेश-निर्देश भी जारी कर सकते हैं।

See also  बिहार में भ्रष्ट थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now