सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में हेमंत और कल्पना सोरेन ने भी सुनी राजीव के साथ प्यारे रिश्ते की दास्तां, संघर्षों की कहानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2026

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love  के आधिकारिक तौर से सोनिया गांधी ने लॉन्च किया । दिल्ली में प्रकाशक हार्पर कॉलिंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड से खास तौर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी पहुंचे । कल्पना और हेमंत दोनों सोनिया गांधी के साथ अगली पंक्ति में बैठे। उनकेे साथ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी और कैप्टन अमरेंदर सिंह भी बैठे थे । सोनिया गांधी ने किताब से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया । उन्होंने बताया कि कैसे राजीव गांधी से मुलाकात हुई थी, पहली बार जब वो इंदिरा गांधी के साथ इलाहाबाद के आनंद भवन गईं तो कैसा महसूस हुआ ।

सोनिया गांधी ने इटली से लेकर दिल्ली तक की यात्रा में किस तरह भारतीय परिवेश में खुद को ढाला । कैसे राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को अमेरिका में नाम बदलकर दूसरी यूनिवर्सिटी में पढ़ना पड़ा । कैसे प्रियंका गांधी ने उनका ख्याल रखा जैसी बातें उन्होंने बताईं । कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन दोनों ने सोनिया गांधी की बातचीत को ध्यान से सुना और नेहरु-गांधी परिवार के साथ-साथ सोनिया गांधी के संघर्षों को समझा ।  

See also  ब्यूटी पार्लर में धुलवाते हैं बाल तो हो जाइए सावधान, कहीं आप भी ना हो जाए स्ट्रोक के शिकार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now