Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | नीतीश के कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा; LJP- HAM को भी जगह

नीतीश के कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा; LJP- HAM को भी जगह

livedainik
November 19, 2025 10:42 AM
By
livedainik
7 months ago
Share
Who will become ministers in Nitish's cabinet, discussion of these BJP-JDU leaders; Place for LJP-HAM also
SHARE

बिहार में नई सरकार के 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जोरदार खींचतान जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनाने की कोशिशें जारी रहीं तथा दोनों ही दल पद पर अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं।

पिछली विधानसभा में भाजपा के नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष थे जबकि जदयू के नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष थे। विधानसभा अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में जदयू के विजय चौधरी और भाजपा के प्रेम कुमार के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं।

सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में राजग के प्रमुख घटक दल भाजपा और जदयू के पांच से छह नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। महनार विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले जदयू की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

See also  समझें नीतीश का खेल, 2024 में नहीं देखना चाहते हार का मुंह, 2019 की कामयाबी गंवाना मंजूर नहीं

रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, फार्मेसी में नहीं मिली दवा तो अधीक्षक को लगाई फटकार

सूत्रों ने बताया कि जदयू अपने मौजूदा ज्यादातर मंत्रियों को दोबारा जगह दे सकती है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरे शामिल करने पर विचार कर रही है। जदयू और भाजपा के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो भी सरकार में शामिल होंगी।

सूत्रों के मुताबिक, लोजपा (रामविलास) को तीन मंत्री पद, जबकि हम और रालोमो को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। भाजपा से अधिकतम 16 मंत्री और जदयू से 14 मंत्री सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ ले सकते हैं।

भाजपा की तरफ से अधिकांश मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। पार्टी तीन से चार नए चेहरों को शामिल कर सकती है। जिन मंत्रियों को दोबारा जगह दी जा सकती है उनमें सम्राट चौधरी, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, रेनू देवी, जिबेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि साहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं जबकि नए चेहरों में राणा रणधीर, गायत्री देवी और विजय कुमार खेमका को जगह मिल सकती है।

See also  रांची स्टेशन से नशाखुरानी गिरोह के 3 सदस्यों को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार, पहले दोस्ती करते थे फिर खिलाते थे बिस्कुट

धनबाद में अर्धनग्न अवस्था में मिली गोड्डा की महिला, पैसे देकर पुलिस ने वापस भेजा

मुख्यमंत्री के अलावा जद(यू) के जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, शीला मंडल, मदन सहनी, रत्नेश सदा, मोहम्मद जामा खान, जयंत राज, उमेश सिंह कुशवाहा और अशोक चौधरी शामिल हैं।

नए चेहरों में राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, कलाधर प्रसाद मंडल और पन्ना लाल सिंह पटेल के नामों पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि बिहार में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में राजग ने 243 सीट में से 202 पर जीत हासिल की, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के चार विधायक शामिल हैं।

बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या, भाई के सामने मारी गई गोली

See also  BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Rims-Minister-Inspection रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, फार्मेसी में नहीं मिली दवा तो अधीक्षक को लगाई फटकार
Next Article cancers 17 02064 g001 अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कर रहा है आपको बीमार, वक्त रहते नहीं लगी पाबंदी तो बच्चे हो जाएंगें गंभीर बीमारियों के शिकार – रिपोर्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

1 hour ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

6 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

6 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

7 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?