- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जबरन खींच ले गए, पटना के होटल में युवती से 2 लोगों ने किया रेप; दो बाहर कर रहे थे निगरानी

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित एक होटल में गया जिले की युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित चुन्नू कुमार और सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। होटल के बाहर निगरानी में खड़े चुन्नू के दो दोस्तों को भी दबोच लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी थार और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। पीड़िता पटना सिटी इलाके में परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी। पीड़िता का आरोप है कि चुन्नू और सुधांशु ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किए। इसके बाद किसी तरह थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को घटना की आपबीती सुनाई।

डीएसपी-1 अवधेश कुमार ने बताया कि पचरुखिया थाने के गंगापुर निवासी विजय यादव के पुत्र चुन्नू कुमार का एक युवती के साथ इंस्टाग्राम पर छह महीने पहले दोस्ती हुई थी। जो आगे चलकर प्यार में बदल गया। हाल के दिनों में दोनों में मनमुटाव हो गया।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कर रहा है आपको बीमार, वक्त रहते नहीं लगी पाबंदी तो बच्चे हो जाएंगें गंभीर बीमारियों के शिकार – रिपोर्ट

इसी को सुलझाने के लिए सोमवार की सुबह चुन्नू ने युवती को धोखे से गुलजारबाग शीतला माता मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद चुन्नू ने सुलह के नाम पर होटल ले जाने की बात कहते हुए युवती को थार गाड़ी में बिठा लिया। उस गाड़ी में पहले से चुन्नू के तीन और दोस्त भी बैठे थे। सभी लोग युवती को लेकर भिखुआ फोरलेन स्थित एक होटल पर पहुंचे।

युवती ने होटल के अंदर जाने का विरोध किया तो चुन्नू और उसके मित्र फतुहा मोहम्मदपुर निवासी सत्येंद्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार जबरन उसे लेकर होटल में ले गए। जबकि चुन्नू के दोस्त नदी थाने के सम्मसपुर निवासी मुन्ना पासवान का 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और फतुहा गोविंदपुर निवासी अजय साह के 26 वर्षीय पुत्र होटल के बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगे।

डीएसपी-1 अवधेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे में जाकर जांच के नमूने लिए हैं एवं होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराते हुए सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नीतीश के कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा; LJP- HAM को भी जगह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now