झारखंड में IPS अधिकारियों को तबादला, एमएस भाटिया को होमगार्ड का DG बनाया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2025

झारखंड में IPS अधिकारियों को तबादला, एमएस भाटिया को होमगार्ड का DG बनाया गया

रांचीः झारखंड में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया को होमगार्ड का डीजी बनाया गया है। होमगार्ड डीजी के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा को रेल डीजी बनाया गया है।

508f46cb bc5d 4a10 b507 cfe7ed268a44

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर लगी मुहर, मंईयां सम्मान योजना को लेकर लिया गया बड़ा फैसला
वहीं पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का निदेशक बनाया गया है। इसको लेकर अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत शुभम खंडेलवाल को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया।पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत गौरव गोस्वामी को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया।पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत वेदांत शेखर को सीडीपीओ किस्को बनाया गया।पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत शिवम प्रकाश को सीडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया।

See also  हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now