पटनाः बिहार में बीजेपी का अभेध किला माने जाने वाले बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का कब्जा हो गया है। बांकीपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए। प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चैधरी पर उनके पूर्व के केसों को लेकर निशाना साधते रहे है, उन्हें अपराधी तक कह चुके है।
बांकीपुर सीट पर जीत के बाद प्रशांत किशोर का सम्राट चैधरी पर बड़ा हमला
कहा- बीजेपी बिहार में किसी अच्छे नेता को मुख्यमंत्री बनाए यहीं अनुरोध करता हूं#Bihar #PrashantKishor #BankipurByPoll #BankipurByElectionResults #patna pic.twitter.com/TKB6Ub0hF4
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 3, 2026
बांकीपुर की सीट पर बीजेपी की हार ने बिहार से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है। बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से पहले उनके पिता नवीन सिन्हा और फिर बाद में नितिन नवीन लगातार विधायक रहे है। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। पहले बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने ये सीट खाली कर दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बड़ा उलटफेर कर बांकीपुर सीट पर कब्जा कर लिया। इस सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर रही। इस उपचुनाव में बीजेपी और आरजेडी दोनों के कोर वोटरों में प्रशांत किशोर ने बड़ी सेंधमारी की और जीत दर्ज की। पहला चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने जीत के बाद सभी को चैका दिया है। बिहार की राजनीति में विपक्ष के एक बड़े चेहरे के रूप में प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा के अंदर नजर आएंगे। इस चुनाव परिणाम ने बीजेपी और आरजेडी दोनों को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चैधरी अपनी पहली परीक्षा में फेल हो गए तो वहीं प्रशांत किशोर की जीत ने विपक्ष के चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव की बादशाहत को खत्म कर दिया है।






