रांची में चेकिंग अभियान के दौरान कार से मिले 15 लाख कैश, दिल्ली ब्लास्ट के SSP के निर्देश पर चला checking campaign

15 lakh rupees in cash was recovered from a car during a checking drive in Ranchi. The checking drive was carried out on the instructions of the SSP of the Delhi blast case

रांचीः दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद राजधानी रांची में पुलिस ने पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दी गई है। बुधवार की रात एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर भर में वृहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर कर रहे थे। चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 15 लाख रुपये कैश बरामद किये गये।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट: SSP के निर्देश पर सिटी और ग्रामीण SP के नेतृत्व में 46 जगहों चेकिंग अभियान शुरू
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह रकम एक एजेंसी की है। पुलिस बरामद रुपये को लेकर आगे की जांच कर रही है, आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। रातु रोड़ स्थित मॉल ऑफ रांची के पास कार से रकम बरामद की गई है। कार के चालक और उसमें मौजूद लोगों से कैश के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासाः धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
इधर, सुरक्षा जांच के तहत मेन रोड़ समेत शहर के सभी प्रमुख इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की और सवार लोगों की गहन तलाशी ली गई। इस दरौन सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं रांची रेल मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर और पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया।

रांची के संत जॉन्स स्कूल में शिक्षकों पर पिटाई का आरोप, छात्रों ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now