दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट: SSP के निर्देश पर सिटी और ग्रामीण SP के नेतृत्व में 46 जगहों चेकिंग अभियान शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

रांची: दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद, झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में 46 जगहों परचेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान बुधवार की शाम से शुरू हुई है. रांची पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं.इस अभियान का मुख्य फोकस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

3 1

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर,5 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

प्रमुख स्थानों पर कड़ी निगरानी:

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया और मुरी स्टेशन सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस मिलकर संयुक्त सुरक्षा अभियान चला रही हैं. एहतियातन चौकसी बढ़ाते हुए प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा रांची में डॉग स्क्वायड (श्वान दल) और बम डिटेक्शन टीम लगातार निरीक्षण कर रही हैं.

See also  Giridih में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दौरा, कम पोलिंग वाले बूथों पर खास नजर; अधिकारियों को दिए निर्देश

1 1

क्या है PESA कानून ? आदिवासियों के लिए कितनी है जरुरी…पढ़िए ग्राम सभा को मजबूती देने वाले कानून की पूरी स्टोरी

सघन वाहन और व्यक्ति चेकिंग:

शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है.पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है. कई इलाकों में पुलिस होटलों, लॉज, धर्मशालाओं और किराए के मकानों की सघन जांच कर रही है, साथ ही नागरिकों से अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन कराने की अपील की गई है. एसएसपी का कहना है कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और सुरक्षा में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें.

See also  झारखंड में एक साथ 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, DGP के सामने डाले हथियार

5 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now