झारखंड के हजारीबाग से तीन मंजिला बिल्डिंग से आग लगने की सूचना है। यहां के मतवारी स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी में तीन मंजिला अर्धनिर्मित मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में लकड़ी के ढलाई सेंट्रिंग एरिया में लगी, जो देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, मकान के निचले तल पर संचालित लाइब्रेरी में छात्र पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दो छात्र और मकान मालिक का बेटा आग बुझाने के लिए ऊपर गए, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर तीनों ने खिड़की से छलांग लगा दी। इस दौरान मकान मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों छात्र भी जख्मी हुए हैं। तीनों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है।
चलती कार का गेट खोल लड़की ने उतारे कपड़े, सड़क पर बिना कपड़ों के सफर का अश्लील स्टंट
खबर है कि घायलों में सत्यम, पंकज, मकान मालिक के घर का 12 वर्षीय बच्चा शामिल है। मकान के मालिक डॉ. विकास कुमार हैं, जो पहले सदर अस्पताल में सेवा दे चुके हैं। वहीं, लाइब्रेरी का संचालन राहुल कुमार द्वारा किया जाता है, जिनके छात्र झुलसे।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी संकरी गली में प्रवेश नहीं कर सकी, जिससे राहत कार्य में काफी देर हुई।
बाद में छोटी फायर गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहर के बीचोंबीच स्थित इस इलाके में यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकती तो आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।
आठ साल बाद मीडिया के सामने आए संजीव सिंह, बोले-नीरज मेरा भाई था, आरोप पीड़ा देता है




