आठ साल बाद मीडिया के सामने आए संजीव सिंह, बोले-नीरज मेरा भाई था, आरोप पीड़ा देता है

Ex MLA Sanjiv-Singh-dhanbad

धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में आठ साल जेल में रहने के बाद अदालत से बरी हुए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने नीरज सिंह हत्याकांड में अपनी भूमिका, राजनीतिक भविष्य और संगठनात्मक मुद्दों पर खुलकर बातें कीं।

27 अगस्त 2025 को धनबाद की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने साक्ष्य के अभाव में संजीव सिंह को बरी कर दिया था। करीब ढाई महीने बाद वे अपनी पत्नी और झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के साथ शहर के आठ लेन स्थित बुद्धा पैलेस में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से सामने आए।

पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज

See also  झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली नगीना को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, पलामू में मुठभेड़ के बाद भागने में हो गया था कामयाब

आरोप मेरे दिल में आज भी पीड़ा देता

संजीव सिंह ने कहा कि नीरज सिंह उनके चचेरे भाई थे और दोनों एक ही परिवार में पले-बढ़े। उन्होंने कहा- परिवार में 13 भाई-बहन थे, सब साथ खेलकर बड़े हुए। मेरे ऊपर नीरज की हत्या का आरोप लगा, यह मैं आज तक नहीं समझ पाया हूं। यह आरोप मेरे दिल में आज भी पीड़ा देता है।

हाई कोर्ट में चुनाैती न्यायिक प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने झारखंड सरकार से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। हाई कोर्ट में इस मामले को अभिषेक सिंह द्वारा चुनौती देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और वे इसका सम्मान करते हैं।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को भगाया, 1 महीने तक करता रहा सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

जल्दबाजी में नहीं होगा निर्णय

राजनीतिक भविष्य को लेकर संजीव सिंह ने कहा कि अभी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में वक्त है, इसलिए किसी निर्णय में जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि वे मजदूर राजनीति में सक्रिय रहेंगे जबकि उनकी पत्नी रागिनी सिंह झरिया की जनता के लिए काम करेंगी।

See also  मगध मेडिकल अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल, देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा

समय आने पर बता देंगे दिल में क्या है

धनबाद नगर निगम चुनाव में संभावित भूमिका पर उन्होंने कहा कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाएगा। जनता मजदूर संघ के कई गुटों में बंटने के सवाल पर उन्होंने कहा-सभी मेरे हैं, मजदूर हित में हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।

रागिनी के बोल-मेरी शक्ति डबल हो गई

वहीं, विधायक रागिनी सिंह ने कहा-अब मेरी शक्ति डबल हो गई है। मैं झरिया की जनता की सेवा करूंगी और संजीव सिंह धनबाद की। संजीव सिंह की यह सक्रियता आठ साल बाद धनबाद की राजनती में राजनीतिक वापसी का संकेत देती है।

रांची में कफ सीरप के लिए डॉक्टर की हत्या, गांव वालों ने एक आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now